• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

बीजेपी MLA प्रीतम लोधी के बिगड़े बोल, कहा- सीएम के कार्यक्रम में बाधा डालने वालों की कर देना डेंटिंग-पेंटिंग

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी के एक बयान ने जिले की राजनीति में हलचल मचा दी है।

By Devendra SamadhiyaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 04:02:09 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 04:15:19 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बीजेपी MLA प्रीतम लोधी के बिगड़े बोल, कहा- सीएम के कार्यक्रम में बाधा डालने वालों की कर देना डेंटिंग-पेंटिंग
बीजेपी MLA प्रीतम लोधी

HighLights

  1. CM के कार्यक्रम से पहले पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का विवादित बयान
  2. बोले- विघ्न डालने वालों की साइड में ले जाकर कर देना डेंटिंग-पेंटिंग
  3. 13 नवंबर को छत्रपाल स्टेडियम से ट्रांसफर होगी लाडली बहना की राशि

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी के एक बयान ने जिले की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यहां तक कह दिया कि, अगर कोई कार्यक्रम में विघ्न डालने की कोशिश करे तो, साइड में ले जाकर उनकी डेंटिंग-पेंटिंग कर देना।

कार्यकर्ताओं को खुली चेतावनी वाले अंदाज में किया संबोधित

उल्लेखनीय है कि, 13 नवंबर को छत्रपाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें पूरे मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसी कार्यक्रम को लेकर विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं को खुली चेतावनी वाले अंदाज में संबोधित किया।


उन्होंने कहा कि, 13 नवंबर को छत्रपाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री आ रहे हैं। लाडली बहनों का कार्यक्रम कर रहे हैं। पूरे मप्र की लाडली बहनों का पैसा यहीं से डाला जाएगा।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा विधायक के बयान का वीडियो

और लाडली बहनों के कार्यक्रम में किसी ने व्यवधान डाला, किसी ने उपद्रव करने की कोशिश की, बैनर-पोस्टर फाड़े तो, पहले तो इनकी दवा-दारू प्रशासन करेगा। अगर प्रशासन से कोई चूक होती है तो मैं अपने पिछोर के डायमंड कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं, बिल्कुल न बख्शा जाए। इन्हें साइड में ले जाकर डेंटिंग-पेंटिंग बनाई जाए। ये मैं अपने कार्यकर्ताओं से चाहता हूं, क्योंकि लाडली बहनों के कार्यक्रम में मैं हस्तक्षेप नहीं चाहता। विधायक के इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- देश में स्वच्छता का नया 'सम्राट' बना नवी मुंबई, पाया नंबर-1 स्थान, इंदौर का 8 साल का राज खत्म

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।