• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो को बम से उड़ाने की धमकी, महापौर कार्यालय और 3 स्कूलों को ई-मेल

प्रसिद्ध पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले शो को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। आतंकी संगठन के नाम से आए धमकी भरे ई-मेल में शो के दौरान IED से धमाके करने की चेतावनी दी।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 08:00:39 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 08:00:39 PM (IST)
दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो को बम से उड़ाने की धमकी, महापौर कार्यालय और 3 स्कूलों को ई-मेल
दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो को बम से उड़ाने की धमकी

HighLights

  1. इंदौर में दिलजीत दोसांझ के शो में IED ब्लास्ट की धमकी
  2. अमिताभ के 'जलसा' और मेयर दफ्तर को उड़ाने की चेतावनी
  3. इंदौर के तीन स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल, जांच जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रसिद्ध पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले शो को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। आतंकी संगठन के नाम से आए एक धमकी भरे ई-मेल में शो के दौरान विस्फोटक उपकरण (आईईडी) से धमाके करने की चेतावनी दी गई है। धमकी भरा ई-मेल इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यालय समेत कई अन्य लोगों को भेजा गया है।

ई-मेल में इंदौर महापौर कार्यालय के अलावा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले ‘जलसा’ को भी उड़ाने की बात कही गई है। ई-मेल ‘खालिस्तानी नेशनल आर्मी’ के नाम से भेजा गया है। ई-मेल भेजने वालों में खुद को इंजीनियर गुरानाख सिंह, रुखन शाहवाला, डॉ. गुरनिरवेर सिंह और बब्बर खालसा (परमार-कनाडा) के प्रो. गुरकाल सिंह पीएचडी बताने वालों के नाम लिखे हैं।


इंदौर के तीन स्कूलों को भी मिले धमकी भरे मेल

बता दें कि दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने म्यूजिक टूर पर हैं। दिल्ली में उनका शो हो चुका है और 15 नवंबर को इंदौर के सी-21 मैदान में उनका कार्यक्रम तय है। इससे पहले भी इस शो को लेकर धमकी मिलने की बात सामने आ चुकी है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, इंदौर के तीन स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले हैं।

इनमें चेतावनी दी गई है कि 15 नवंबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम में अपने बच्चों को न भेजें, क्योंकि वहां बम धमाके किए जाएंगे। एहतियात के तौर पर राजेश दंडोतिया ने स्कूलों के नाम बताने से इनकार किया है। उनके अनुसार ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है। ये मेल सोमवार सुबह मिले हैं।

क्यों मिल रही है धमकी: अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर विवाद

अमेरिका स्थित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और अन्य शो के दौरान दिलजीत को धमकी दी थी। संगठन का आरोप है कि दिलजीत ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के पैर छूकर उनका सम्मान किया, जिससे 1984 के सिख दंगों के पीड़ितों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

मुंबई की पूर्व महापौर को भी भेजा गया था आत्मघाती हमले का मेल

इससे पहले 23 अक्टूबर को मुंबई की पूर्व महापौर रितु तावड़े के दफ्तर में भी दिलजीत पर आत्मघाती हमले की धमकी वाला ई-मेल भेजा गया था।

यह भी पढ़ें- देवास शराब कांड: कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल गिरफ्तार, कोर्ट में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।