• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

विंटर सीजन से जोधपुर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, इंदौर से डेढ़ घंटे में पहुंच सकेंंगे

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से एक बार फिर राजस्थान के प्रमुख शहर जोधपुर के लिए सीधी उड़ान शुरू होने जा रही हैं। विंटर सीजन में 25 अक्टूबर ...और पढ़ें

By prem jatEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 12:51:48 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 12:51:48 PM (IST)
विंटर सीजन से जोधपुर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, इंदौर से डेढ़ घंटे में पहुंच सकेंंगे
विंटर सीजन से जोधपुर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान। -फाइल फोटो

HighLights

  1. करीब एक वर्ष पहले बंद हुई थी उड़ान
  2. 25 अक्टूबर से फिर से हो रही शुरू
  3. सुविधा रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही मिलेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से एक बार फिर राजस्थान के प्रमुख शहर जोधपुर के लिए सीधी उड़ान शुरू होने जा रही हैं। विंटर सीजन में 25 अक्टूबर से यह उड़ान शुरू होगी और यात्रियों को महज डेढ़ घंटे में जोधपुर पहुंचाएगी। इस सीधी उड़ान की सुविधा सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही मिलेगी।

इंदौर एयरपोर्ट से जोधपुर के लिए संचालित उडा़न को बीते वर्ष अगस्त से बंद कर दिया गया था।इसके बाद से ही विमान कंपनी इस उडा़न को फिर से शुरू करने की तैयारी कर रही थी।अब 25 अक्टूबर से यह उड़ान फिर से लौट रही हैं। विमान कंपनी ने उड़ान की घोषणा करते हुए बुकिंग चालू कर दी है।


उड़ान को फिर से शुरू करने को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी

यह उड़ान जोधपुर से रवाना होकर सुबह 10.25 इंदाैर पहुंचेगी और सुबह 11.10 बजे वापस जोधपुर के लिए रवाना होगी। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन का कहना हैं कि करीब एक वर्ष पहले बंद हुई इस उड़ान को फिर से शुरू करने को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी।

इंदौर और आसपास के यात्रियों को फायदा होगा

इस उड़ान से यात्री घंटो में जोधपुर पहुंच सकते हैं। ठंड के दिनों में जोधपुर और जैसलमेर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होती हैं। इसलिए इस उडा़न के शुरू होने से इंदौर और आसपास के यात्रियों को फायदा होगा। सीधी उड़ान नहीं हाेने से मुंबई और दिल्ली होकर जाना पढ़ता था। वहीं ट्रेन ही एक मात्र विकल्प थी।

एक साथ बंद की थी कई उड़ान

इंडिगों विमान कंपनी ने बीते वर्ष भारत पाकिस्तान संघर्ष के दौरान राजस्थान के जोधपुर के लिए उडा़न बंद कर दी थी। इसके बाद दोबारा कुछ दिन उडा़न संचालित हुई, लेकिन बाद में इस उडा़न को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। जोधपुर के साथ ही उदयपुर, नासिक, भुवनेश्वर और जम्मू की उडा़नें भी बंद की गई थी।

यह रहेगा शेड्यूल

  • जोधपुर-इंदौर - 6ई 7676 उड़ान जोधपुर से सुबह 9 बजे रवाना होगी और सुबह 10.25 बजे इंदौर पहुंचेगी।
  • इंदौर-जोधपुर - 6ई 7675 उड़ान इंदौर से सुबह 11.10 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.40 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- इंदौर के हवाई यात्रियों को बड़ा झटका, 25 अक्टूबर से बंद होगी इंदौर-जबलपुर सीधी उड़ान, अब सिर्फ रीवा के लिए बचेगी सर्विस