• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में 150 वर्ष पुराने मंदिर के बुजुर्ग ट्रस्टी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, चौकीदार गिरफ्तार

अन्नपूर्णा क्षेत्र में स्थित 150 वर्ष पुराने मंदिर के 70 वर्षीय ट्रस्टी कैलाश मोदी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी साम...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 01:17:58 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 01:50:45 PM (IST)
इंदौर में 150 वर्ष पुराने मंदिर के बुजुर्ग ट्रस्टी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, चौकीदार गिरफ्तार
बुजुर्ग पर हमला करता चौकीदार। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. अन्नपूर्णा क्षेत्र स्थित 150 वर्ष पुराने मंदिर के 70 वर्षीय ट्रस्टी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई
  2. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मंदिर का चौकीदार हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है
  3. पुलिस ने आरोपी चौकीदार को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा क्षेत्र में स्थित 150 वर्ष पुराने मंदिर के 70 वर्षीय ट्रस्टी कैलाश मोदी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मंदिर का चौकीदार मुकेश शर्मा ट्रस्टी पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने आरोपी चौकीदार को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

एसीपी शिवेंदु जोशी के अनुसार, वारदात मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मुकेश शर्मा शराब पीने का आदी है और अक्सर नशे की हालत में मंदिर परिसर में विवाद करता रहता था।


बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने कैलाश मोदी पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है

पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है तथा हत्या के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। बदमाश ने करीब 31 बार प्रहार किया और मोदी की हत्या कर दी ।

उस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है ।

बुजुर्ग के गिरने के बाद भी नहीं रुका और लगातार डंडे से हमला करता रहा

सीसीटीवी फुटेज में विवाद के बाद चौकीदार मुकेश शर्मा डंडा लेकर आते हुए और बुजुर्ग ट्रस्टी कैलाश मोदी पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मुकेश शर्मा डंडे से कैलाश मोदी पर हमला करता रहा। डंडे से लगातार सिर पर भी मुकेश शर्मा ने वार किए। बुजुर्ग के गिरने के बाद भी मुकेश रुका नहीं और लगातार डंडे से हमला करता रहा। वहीं बुजुर्ग के सिर पर भी उसने लगातार वार किए। इस हमले से बुजुर्ग मौके पर ही गिर गए और वहीं उन्होंने दम तोड़ दिया।

जबलपुर में बिजनेस पार्टनरशिप विवाद का खूनी अंजाम, महिला को मौत के घाट उतारकर युवक ने खुद को भी मारी गोली