• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में बिजनेस पार्टनरशिप विवाद का खूनी अंजाम, महिला को मौत के घाट उतारकर युवक ने खुद को भी मारी गोली

आरोपित फूटाताल निवासी दीपेश राठौर ने उसी बंदूक से खुद को भी गोली मार ली।

By Deepankar RoyEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 08:18:21 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 08:18:20 PM (IST)
जबलपुर में बिजनेस पार्टनरशिप विवाद का खूनी अंजाम, महिला को मौत के घाट उतारकर युवक ने खुद को भी मारी गोली
जबलपुर में बिजनेस पार्टनरशिप विवाद का खूनी अंजाम

HighLights

  1. ड्यूप्लेक्स में दिनदहाड़े महिला ब्यूटीशियन की गोली मारकर हत्या
  2. आरोपित ने वारदात के बाद खुद को भी गोली मारकर जान दी
  3. ब्यूटी पार्लर की साझेदारी और विवाद को माना जा रहा वजह

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्र के पॉश इलाके राजुल ड्यूप्लेक्स में सोमवार दोपहर ब्यूटीशियन शक्ति कोहली (41) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपित फूटाताल निवासी दीपेश राठौर ने उसी बंदूक से खुद को भी गोली मार ली। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और पुलिस को सूचना दी।

ब्यूटीशियन के रूप में कार्य कर रही थीं

जानकारी के अनुसार शक्ति कोहली कई वर्षों से ब्यूटीशियन के रूप में कार्य कर रही थीं। वह कुछ समय से अपने पति से अलग रह रही थीं। उन्होंने ब्यूटी पार्लर शुरू करने के लिए राजुल ड्यूप्लेक्स में किराए का मकान लिया था। पार्लर के इंटीरियर कार्य के दौरान उनकी पहचान दीपेश राठौर से हुई थी। बाद में दीपेश पार्लर में साझेदार बन गया।


हालांकि आवासीय परिसर में विरोध के चलते पार्लर खोलने की योजना बदल दी गई और शक्ति ने विजय नगर स्थित मुस्कान प्लाजा में नया पार्लर शुरू करने की तैयारी कर ली। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था।

सामान लेने पहुंची थी शक्ति

सोमवार दोपहर शक्ति राजुल ड्यूप्लेक्स स्थित मकान से सामान समेटने पहुंची थीं। इसी दौरान दीपेश भी वहां पहुंच गया। दोनों के बीच विवाद हुआ और कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

शक्ति की मदद के लिए पहुंची एक युवती ने दीपेश के हाथ में बंदूक देखकर कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी और बाहर निकलकर स्वजन को सूचना दी। जब पुलिस और स्वजन मौके पर पहुंचे तथा दरवाजा तोड़ा गया, तब अंदर शक्ति और दीपेश के शव पड़े मिले।

पहले भी दी थी धमकी

मृतका के रिश्तेदार शरद ने बताया कि हाल ही में परिवार को दीपेश की आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी मिली थी। इसके बाद शक्ति को उससे दूरी बनाने की सलाह दी गई थी। शक्ति द्वारा साझेदारी समाप्त करने की बात कहने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था।

परिजनों का आरोप है कि दीपेश लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा था। रविवार रात वह जबरन शक्ति के घर पहुंच गया था। इसके बाद शक्ति ने विजय नगर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी जान को खतरा बताया था। परिजनों ने पुलिस पर समय रहते कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही गोरखपुर पुलिस और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की और साक्ष्य जुटाए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ब्यूटी पार्लर की साझेदारी को लेकर चल रहे विवाद को घटना की प्रमुख वजह मान रही है। मामले में हत्या और आत्महत्या के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- ट्रेवल एजेंसी से किराये पर लीं 20 टैक्सियां और किसानों को बेच डालीं; भोपाल में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, जालसाज पर केस दर्ज