• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर: EV की आग और सिलेंडर के धमाके, 8 की मौत से दहला शहर, CM मोहन यादव ने दिए जांच के निर्देश

इंदौर के तिलक नगर थाना इलाके के प्रीति नगर में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान लगी आग घर में फैल गई। इसमें मकान मालिक सहित आठ लोगों की मौत हो गई। इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग में लगी हुई थी।

By Mukesh MangalEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 18 Mar 2026 07:43:46 AM (IST)Updated Date: Wed, 18 Mar 2026 07:29:33 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर: EV की आग और सिलेंडर के धमाके, 8 की मौत से दहला शहर, CM मोहन यादव ने दिए जांच के निर्देश
इंदौर के प्रीति नगर में घर में लगी आग को बुझाने और रेस्क्यू के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम।

HighLights

  1. मकान में आग की घटना सुबह चार बजे के करीब हुई
  2. आग के बाद एलीपीली सिलिंडर फटने लगे थे
  3. 3 लोगों को रेस्क्यू कर निकाला गया जिनकी हालत गंभीर है

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। इंदौर में बुधवार अल सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, तिलक नगर इलाके के प्रीति नगर में एक घर में आग लगने से आठ लोग जिंदा जल गए। हादसे में चार गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान हुए शार्ट सर्किंग से हुआ जो पूरे घर में फैल गई। इस दौरान घर में रखें एलपीजी सिलिंडर फटने लगे और आग तेजी से फैल गई।

वहीं, घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बयान देते हुए कहा कि इंदौर में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग से हुई दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को व्यवस्थित जांच के निर्देश दिए गए हैं। भोपाल से अधिकारियों और विशेषज्ञों को भी इंदौर रवाना किया गया है।


एसीपी कुंदन मंडलोई ने इस हादसे में मकान मालिक सहित आठ लोगों की जानकारी दी है। इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग में लगी हुई थी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। घर से आठ शवों को बाहर निकाला गया है। इसके साथ ही 6-7 सिलिंडर भी निकले हैं।

naidunia_image

घर के अंदर से मिले एलपीजी सिलिंडर।

इंदौर हादसे में किशनगंज, बिहार के तीन और कोटा, राजस्थान के रहने वाले तीन लोगों की भी मौत हो गई है। मनोज पुगलिया के साले विजय सेठिया जो बिहार के किशनगंज के रहने वाले हैं वे इंदौर आए हुए थे। उनके साथ पत्नी सुमन और बेटा छोटू सेठिया भी आया था।

वहीं विजय सेठिया की बेटी टीनू और उसके दो बच्चे तनय और राशि कोटा राजस्थान से आए थे। ये सभी हादसे का शिकार हो गए हैं। इस हादसे में एक बच्चा तनय लापता बताया जा रहा था, बाद में ढूंढने पर उसका शव मिला।

naidunia_image

हादसे में बच्चा इतना बुरी तरह से जल गया कि उसका शव पोटली में ले जाया गया।

मृतकों के नाम

  • मनोज पुगलिया
  • सिमरन पति सौरभ पुगलिया
  • विजय सेठिया
  • सुमन पति विजय सेठिया
  • छोटू सेठिया
  • टीनू
  • राशि
  • तनय

ये हुए घायल

  • सुनीता पति मनोज पगुलिया
  • सौरभ पिता मनोज पुगलिया
  • सोमिल पिता मनोज पुगलिया
  • हर्षित पिता मनोज पुगलिया

naidunia_image

पड़ोसियों ने बताया कि जब सुबह चीख-पुकार मची तो वे बाहर निकले, देखा तो मकान में आग लगी हुई थी। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को इसकी सूचना दी। पड़ोसी इस दौरान बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश में लगे रहे, लेकिन आग तब तक पूरे घर में फैल चुकी थी। इस घटना के बाद कॉलोनी में शोक का माहौल है। घर में लगी आग से आठ लोग जिंदा जल गए।

naidunia_image

मकान मालिक मनोज जैन पुंगलिया जिनकी हादसे में मौत हो गई।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री तुलसी सिलावट हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने आस-पास के लोगों और पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। सभी ने उन्हें बताया कि किस तरह आग लगी और लोग पड़ोसी परिवार को बचाने के लिए आग बुझाने पानी लेकर दौड़े। दोनों मंत्रियों ने इसे बहुत ही दुखद हादसा बताया।

naidunia_image

आग की वजह से खंभे में भी शॉर्ट सर्किंग होने लगा, इस दौरान इलाके की बिजली बंद कर दी गई।

naidunia_image

पुगलिया परिवार की तस्वीर।

naidunia_image

हादसे में सिमरन की भी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें : ईवी चार्जिंग से उठी चिंगारी बनी आग, घर में रखे सिलिंडरों में हुए धमाके, ऐसे जिंदा जल गए 8 लोग

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।