• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर हादसा : ईवी चार्जिंग से उठी चिंगारी बनी आग, घर में रखे सिलिंडरों में हुए धमाके, ऐसे जिंदा जल गए 8 लोग

इंदौर में हुए अग्निकांड के दौरान घर के अंदर आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक पुगलिया परिवार के लोग खुद को बचाने की कोशिश करते तब तक वो लपटों के बीच फंस चुके थे।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 18 Mar 2026 10:32:49 AM (IST)Updated Date: Wed, 18 Mar 2026 10:47:22 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर हादसा : ईवी चार्जिंग से उठी चिंगारी बनी आग, घर में रखे सिलिंडरों में हुए धमाके, ऐसे जिंदा जल गए 8 लोग
घर में लगी आग की तस्वीर के साथ पु‍गलिया परिवार की तस्वीर।

HighLights

  1. इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी हुई थी, इसी दौरान सुबह 4 बजे शॉर्ट सर्किंग हुआ
  2. इसके बाद आग ने तेजी से पूरे घर के अपने चपेट में ले लिया, सिलिडर फटने लगे
  3. पड़ोसी बाल्टियों से पानी लेकर पहुंचे, लेकिन सिलिंडर फटने से डरकर पीछे हटे

डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर के प्रीति नगर में ईवी चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किंग ने देखते-देखते बड़ी आग का रूप ले लिया और पूरे घर में फैलकर अंदर रखे सिलिंडरों को भी चपेट में ले लिया। एक के बाद एक सिलिंडर फटने लगे और आग और बढ़ती चली गई। इस बीच घर के अंदर मौजूद लोग जब तक जान बचाने के लिए कोई कोशिश करते तब तक लपटों के बीच घिर चुके थे। आग इतनी तेजी से फैली की 8 लोग उसमें जिंदा ही जल गए और चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

इंदौर में हुए इस हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यह बात सामने आई है कि रात में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी हुई थी, इसी दौरान अल सुबह 4 बजे के करीब इसमें चार्जिंग के दौरान शार्ट सर्किंग हो गया। आग फैली और उसने पूरे घर को चपेट में ले लिया। घर के अंदर एक साथ रखे एलपीजी सिलिंडरों ने इसे और बढ़ा दिया। सिलिंडरों में धमाके के साथ आग और फैलती गई।


naidunia_image

पड़ोसी बचाने दौड़े पर धमाके की आवाज सुनकर डरे

मनोज पुगलिया के घर में आग देख आसपास के लोग उसे बुझाने और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए दौड़े। कुछ लोग बाल्टियों में पानी लेकर पहुंचे और आग पर डालने लगे। इसी दौरान घर के अंदर गैस सिलिंडरों में हुए धमाके से डरकर वे पीछे हट गए। कुछ लोग मनोज और पुगलिया और उनके परिवार वालों को आवाज लगाते रहे, लेकिन अंदर लगी आग ने तब तक आठ लोगों की जान ले ली थी।

इंदौर में घर के बाहर इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान लगी आग, 8 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल, कई सिलिंडर फटे : https://t.co/A21tbaaKQ5#Indore #MadhyaPradesh #Fire pic.twitter.com/op2iTWsy5B

— NaiDunia (@Nai_Dunia) March 18, 2026

मेहमान आए थे घर पर

मनोज पुगलिया के घर कुछ मेहमान भी आए हुए थे। वे यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर पहुंचे थे और इनके घर में रुके थे। वे भी आग की चपेट में आ गए। एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम ने तीन घायलों सहित 7 शवों को बाहर निकाल लिया था। इस दौरान एक बच्चे के भी होने की जानकारी सामने आई। ढूंढने पर उसका शव बरामद हुआ, जो इतना बुरी तरह जल चुका था कि पोटली में बांधकर बाहर लाया गया।

इंदौर में घर के बाहर इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान लगी आग, 8 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल, कई सिलिंडर फटे : https://t.co/A21tbaaKQ5#Indore #MadhyaPradesh #Fire pic.twitter.com/8GAVfLxNg3

— NaiDunia (@Nai_Dunia) March 18, 2026

सहमे हुए हैं पड़ोसी

पड़ोसी मनोज पुगलिया के घर में लगी आग और 8 लोगों की मौत के बाद आसपास के लोग सहमे हुए हैं। पूरी कॉलोनी में शोक छा गया है कि कैसे देखते ही देखते एक पूरा परिवार खत्म हो गया। आग इतनी फैल चुकी थी कि वे परिवार को बचाने की कोई कोशिश नहीं कर पाए।

इंदौर में घर के बाहर इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान लगी आग, 8 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल, कई सिलिंडर फटे : https://t.co/A21tbaaKQ5#Indore #MadhyaPradesh #Fire pic.twitter.com/qtOKzqQGIu

— NaiDunia (@Nai_Dunia) March 18, 2026

यह भी पढें : इंदौर में घर के बाहर इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान लगी आग, 8 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल, कई सिलिंडर फटे

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।