• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में 40 साल पुरानी इमारत की लिफ्ट टूटी, दूसरी मंजिल से गिरकर सात लोग घायल, एक गंभीर

स्नेह नगर स्थित नवलखा काम्प्लेक्स में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब लिफ्ट अचानक टूटकर नीचे जा गिरी। लिफ्ट में सवार सात लोग घायल हो गए। इनमें ...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 08:55:45 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 08:55:45 PM (IST)
इंदौर में 40 साल पुरानी इमारत की लिफ्ट टूटी, दूसरी मंजिल से गिरकर सात लोग घायल, एक गंभीर
लिफ्ट टूटने से सात लोग हुए घायल। (एआई इमेज)

HighLights

  1. स्नेहलतागंज के नवलखा कॉम्प्लेक्स में हादसा
  2. पंजाब से रिश्तेदार के घर आए थे मेहमान
  3. हार्डवेयर व्यापारी की हालत गंभीर

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : स्नेह नगर स्थित नवलखा कॉम्प्लेक्स में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब लिफ्ट अचानक टूटकर नीचे जा गिरी। लिफ्ट में सवार सात लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर सभी घायलों को बाहर निकाला। सभी का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसीपी विजय चौधरी के मुताबिक घटना मंगलवार दोपहर करीब 3.30 बजे की है। जूनी इंदौर पुलिस को नवलखा कॉम्प्लेक्स (सी-ब्लॉक) में लिफ्ट टूटने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो लिफ्ट नीचे फंसी हुई थी। दरवाजा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया।


नवांशहर से रिश्तेदार आए हुए थे

पुलिस के अनुसार रहवासी मनोज ढींगरा के घर पंजाब के नवांशहर से रिश्तेदार आए हुए थे। परिवार के सदस्य अंकित के साथ हरेंद्र सिंह, मुस्कान, अनिता, आशा और शुभम लिफ्ट से दूसरी मंजिल से नीचे आ रहे थे। इसी दौरान अचानक लिफ्ट टूट गई और तेजी से नीचे जा गिरी। कुछ ही सेकंड में हुए हादसे से अंदर चीख-पुकार मच गई।

टीआई अनिल गुप्ता के मुताबिक लिफ्ट में सवार सभी सात लोगों को चोटें आई हैं। ज्यादातर घायलों के पैरों में चोट लगी है। अंकित की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

40 साल पुरानी इमारत, मेंटेनेंस पर सवाल

नवलखा कॉम्प्लेक्स 40 साल से ज्यादा पुराना बताया जा रहा है। चौकीदार लखन के अनुसार लिफ्ट का लंबे समय से उचित मेंटेनेंस नहीं हुआ था। प्रारंभिक तौर पर लिफ्ट में क्षमता से अधिक लोग सवार होने और तार टूटने की बात सामने आई है। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। लिफ्ट के बाहर चार लोगों के बैठने का नोटिस भी चस्पा है। इसके पूर्व डी-ब्लाक में भी लिफ्ट हादसा हो चुका है।

पुलिस अब लिफ्ट की तकनीकी स्थिति, उसकी क्षमता, मेंटेनेंस रिकार्ड और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- भोपाल के 5-स्टार होटल मेरियट की लिफ्ट में फंसी IAS अफसर की पत्नी: 20 मिनट चला रेस्क्यू, निगम ने 3 लिफ्टें कीं सील