
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अहिल्यापथ योजना के विरोध और किसानों की कृषि भूमि पर लगाए गए प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर भारतीय किसान एवं मजदूर सेना तथा अहिल्या पंथ संघर्ष समिति ने आज इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर रहा है।
किसान नेताओं बबलू जाधव, शैलेंद्र पटेल, चंदनसिंह बड़वाया और प्रवीण ठाकुर ने बताया कि योजना के कारण किसानों की कृषि भूमि के क्रय-विक्रय और विकास पर प्रतिबंध लग गए हैं।
इससे बड़ी संख्या में किसान प्रभावित हो रहे हैं। किसानों की मांग है कि कृषि भूमि के डायवर्जन पर लगी रोक तत्काल हटाई जाए और विकास की अनुमति दी जाए।
साथ ही जमीन के क्रय-विक्रय पर लगाए गए प्रतिबंध समाप्त कर अहिल्यापथ योजना निरस्त की जाए। बबलू जाधव ने कहा कि जमीन किसानों की आजीविका और भविष्य का आधार है। धरने में बड़ी संख्या में किसानों के शामिल हो रहे हैं।