• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

झाबुआ में बेटे ने किया सुसाइड, पिता ने कुएं में फेंका शव... सरकारी मुआवजा लेने के लिए रची थी साजिश

बेटे की आत्महत्या के बाद शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के उद्देश्य से पिता ने ही शव को कुएं में फेंक दिया और दुर्घटना की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह किया।

By vishal anand chhatiyeEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 05:28:58 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 05:28:58 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
झाबुआ में बेटे ने किया सुसाइड, पिता ने कुएं में फेंका शव... सरकारी मुआवजा लेने के लिए रची थी साजिश
सरकारी योजना का लाभ लेने पिता ने बेटे का शव कुएं में फेंका

HighLights

  1. सरकारी योजना का लाभ लेने पिता ने बेटे का शव कुएं में फेंका
  2. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि होने पर खुला राज
  3. पुलिस को गुमराह करने और मिथ्या साक्ष्य देने पर पिता पर केस दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, झाबुआ। थाना काकनवानी के चौकी परवलिया क्षेत्र में मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। बेटे की आत्महत्या के बाद शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के उद्देश्य से पिता ने ही शव को कुएं में फेंक दिया और दुर्घटना की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह किया। मर्ग जांच में पूरा घटनाक्रम सामने आने के बाद पिता के विरुद्ध धारा 212 बीएनएस के तहत इस्तगासा तैयार किया गया है।

चप्पल दिखने पर कुएं में शव मिलने की दी थी झूठी सूचना

पुलिस के अनुसार 10 अक्टूबर 2026 को चौकी परवलिया पर सूचनाकर्ता भुंडा पुत्र सडिया सिंगाडिया (55) वर्ष निवासी ग्राम खांदन ने अपने पुत्र बबलू सिंगाडिया (29) के कुएं में मृत अवस्था में मिलने की सूचना दी थी। सूचनाकर्ता ने बताया कि उसका पुत्र 9 अक्टूबर 2026 को गुजरात के भावनगर से घर आया था। शाम को घर लौटने पर वह घर पर नहीं मिला।


अगले दिन सुबह घर के पास स्थित कुएं में उसकी चप्पल दिखाई देने पर तलाश की गई, जहां उसका शव कुएं के पानी में मिला। सूचना पर मर्ग क्रमांक 57/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। जांच के दौरान मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें डॉक्टर द्वारा मृत्यु का कारण फांसी लगाना लेख किया गया। इस रिपोर्ट ने ही पुलिस के शक को मजबूत कर दिया, क्योंकि कुएं में डूबने से मौत की कहानी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मेल नहीं खा रही थी।

पत्नी से विवाद के बाद कमरे में लगाई थी फांसी

मृतक के माता-पिता एवं पत्नी के कथनों में सामने आया कि घटना दिवस बबलू शराब पीकर घर आया था और पत्नी से विवाद के बाद ऊपर वाले कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। बाद में कमरे में नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मर्ग जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि पिता भुंडा सिंगाडिया ने पुत्र द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद उसके शव को कंधे पर उठाकर रात में घर के पास स्थित कुएं में डाल दिया था।

इसके बाद सुबह कुएं में शव मिलने की झूठी कहानी गढ़कर ग्रामीणों एवं पुलिस को गुमराह किया तथा चौकी परवलिया में मिथ्या रिपोर्ट दर्ज कराई। इस प्रकार आत्महत्या की वास्तविक घटना को छिपाकर उसे कुएं में डूबने की दुर्घटना दर्शाने का प्रयास किया गया, ताकि शासकीय योजनाओं का लाभ लिया जा सके।

झाबुआ पुलिस ने की वास्तविक जानकारी देने की अपील

मर्ग जांच के दौरान साक्षियों के कथनों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सूचनाकर्ता भुंडा पिता सडिया सिंगाडिया के विरुद्ध मिथ्या साक्ष्य देने के संबंध में थाना काकनवानी पर केस दर्ज किया है। झाबुआ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अप्राकृतिक मृत्यु, दुर्घटना अथवा संदिग्ध घटना की वास्तविक जानकारी पुलिस को दें।

किसी भी घटना के तथ्यों को छिपाने, झूठी सूचना देने अथवा पुलिस को गुमराह करने से बचें। शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए गलत जानकारी या मिथ्या साक्ष्य प्रस्तुत करना कानूनन अपराध है। ऐसी घटनाओं में पुलिस निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें- एमपी के 126 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी, 1.26 लाख किसानों को होगा फायदा, 15 नवंबर को लोकार्पण

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।