
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में एक महिला के बैंक खाते का इस्तेमाल कर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। कनाड़िया पुलिस ने आपरेशन मैट्रिक्स 2.0 के तहत जांच कर दीपिका राजपूत के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। युवती का एक्सिस बैंक में खाता है और उसके विरुद्ध दिल्ली, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में साइबर धोखाधड़ी की चार शिकायतें दर्ज मिली हैं।
एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह के अनुसार इंडियन साइबर क्राइम को-आर्डिनेशन सेंटर (आइ4सी) पोर्टल से मिले डाटा के विश्लेषण के दौरान एक्सिस बैंक(कनाड़िया मेन रोड) खाता जांच के दायरे में आया। यह खाता दीपिका राजपूत पति अंकित मकवाना निवासी ग्राम पेंवची अकोदिया( शाजापुर) के नाम पर है। जांच में खाते से जुड़े संदिग्ध लेन-देन सामने आए।
यह भी पढ़ें- फॉरेक्स ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, नौ करोड़ रुपये ठगे; इंदौर में गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार