
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। खजराना मंदिर में गर्भगृह में नियमों का उल्लंघन कर दर्शन करने वाले विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला पर प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। कलेक्टर शिवम वर्मा का कहना है कि नियमानुसार उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि प्रशासन ने अभी तक रुद्राक्ष के मामले में कोई ठोक कदम नहीं उठाया है। गौरतलब है कि रुद्राक्ष पिछले वर्षो में देवास मंदिर में रात के समय मनमाने तरीके से गेट खुलवाकर मंदिर प्रवेश किया था।
इस विवाद पर उस पर एफआईआर दर्ज की गई थी। वहीं उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर में रील बनाने पर प्रोटोकाल दर्शन से एक साल के लिए प्रतिबंधित किया था। अब इंदौर के खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश के मामले पर जिला प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
सुरक्षा एजेंसी पर लगाया 51 हजार रुपये का जुर्माना। सुरक्षा अधिकारी रवि प्रकाश का सात दिन का वेतन रोका। वही मौके पर मौजूद रहे सुरक्षाकर्मी को बर्खास्त किया गया। कमिश्नर ने खजराना मंदिर के पुजारी, मंदिर प्रबंधक घनश्याम शुक्ला और सहायक प्रबंधक गौरीशंकर मिश्रा को नोटिस जारी किया है।
अभी तक मंदिर के समीप वीआइपी प्रवेश गेट पर दो तीन सुरक्षा कर्मी तैनात रहे थे। अब यहां पर पांच सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे। दो सुरक्षाकर्मी गर्भगृह में कोई प्रवेश न ले यह जिम्मा संभालेंगे।
यह भी पढ़ें- खजराना मंदिर के गर्भगृह में घुसने पर MLA के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला सहित 5 लोगों पर होगी कार्रवाई
कोविड के समय से ही मंदिर के गर्भगृह में भक्तों के प्रवेश पर रोक लगी है। गर्भगृह के बाहर हाल से दर्शन करने के लिए 100 रुपये शुल्क देकर पची कटवाकर प्रवेश ले सकते है। कलेक्टर व कमिश्नर की विशेष अनुमति पर ही मिलता हैं प्रवेश।
खजराना मंदिर में निर्माण के कारण सीसीटीवी कैमरे बंद होने की बात कही जा रही है। गर्भगृह के बाहर के कैमरे भी बंद थे। नहीं हो रही थी लाइव मानीटरिंग।