• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

भोपाल के आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, 10 किलोमीटर दूर तक आसमान में छाया काला धुआं

भोपाल के आदमपुर छावनी स्थित नगर निगम की कचरा डंपिंग साइट पर सोमवार को अचानक आग लग गई।

By Digital DeskEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Mon, 16 Mar 2026 10:35:16 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Mar 2026 10:41:27 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल के आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, 10 किलोमीटर दूर तक आसमान में छाया काला धुआं
भोपाल के आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग( फाइल फोटो)

HighLights

  1. कचरा खंती में अचानक आग, 20 फीट तक उठीं लपटें
  2. काला धुआं 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया
  3. 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल के आदमपुर छावनी स्थित नगर निगम की कचरा डंपिंग साइट पर सोमवार को अचानक आग लग गई। दोपहर करीब चार बजे लगी आग की लपटें करीब 20 फीट तक उठने लगीं, जबकि काला धुआं लगभग 10 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

आरडीएफ के ढेर से शुरू हुई आग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग डंपिंग साइट के मुख्य गेट के पास रखे आरडीएफ (रिड्यूस डिराइव्ड फ्यूल) के ढेर से शुरू हुई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से कचरे के अन्य हिस्सों में फैलने लगी। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने कचरा हटाकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।


हर साल गर्मियों में होती हैं आग की घटनाएं

आदमपुर खंती में इस समय करीब 650 लाख टन कचरा जमा है। गर्मियों के मौसम में यहां आग लगने की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। कचरे के ढेर में मौजूद ज्वलनशील पदार्थ और उससे निकलने वाली मीथेन गैस के कारण छोटी चिंगारी भी बड़ी आग का रूप ले सकती है।

आसपास के गांवों पर असर

इस आग से उठे जहरीले धुएं का असर आसपास के सात से अधिक गांवों की करीब 12 हजार आबादी पर पड़ा। पर्यावरणीय प्रभाव को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। सालिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों के उल्लंघन के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) पहले ही नगर निगम पर 1.80 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा चुका है, जिसका मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने बताया कि कचरे में मौजूद ग्लास, प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील पदार्थों के साथ-साथ मीथेन गैस के दबाव और गर्मी के कारण आग लगने की संभावना रहती है। दमकल की चार गाड़ियों की मदद से आग पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया।

यह भी पढ़ें- भोपाल में ईदगाह हिल्स फिल्टर प्लांट टूटने से पुराने शहर में लोग परेशान, पानी के लिए टैंकरों पर उमड़ी भीड़

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।