• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में तीसरी मंजिल पर बिस्तर में लगी आग, 95 वर्षीय वृद्धा की जलने से हुई मौत

हीरानगर थाना क्षेत्र में तीसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रही 95 वर्षीय वृद्धा की आग में झुलसने से मौत हो गई। रात करीब साढ़े 11 बजे उनके बिस्तर में आग लगी थी। धुआं उठता देख बेटा ऊपर पहुंचा तो वृद्धा के पैर बुरी तरह झुलस चुके थे।

By Mukesh MangalEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 01:44:19 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 01:44:19 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर में तीसरी मंजिल पर बिस्तर में लगी आग, 95 वर्षीय वृद्धा की जलने से हुई मौत
वृद्धा की जलने से हुई मौत। -एआई इमेज

HighLights

  1. बेटे ने जताई पटाखे की चिंगारी से आग लगने की आशंका
  2. फोरेंसिक जांच में नहीं मिला पटाखा
  3. तीसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रही थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : हीरानगर थाना क्षेत्र में तीसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रही 95 वर्षीय वृद्धा की आग में झुलसने से मौत हो गई। रात करीब साढ़े 11 बजे उनके बिस्तर में आग लगी थी। धुआं उठता देख बेटा ऊपर पहुंचा तो वृद्धा के पैर बुरी तरह झुलस चुके थे।

पुलिस ने उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल भी पहुंचाया लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस हादसे के साथ अन्य आशंकाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

तीसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रही थी

थाना प्रभारी कमल किशोर शर्मा के मुताबिक घटना सोमवार रात न्यू गायत्री नगर (एमआर-10) की है। मृतका की पहचान 95 वर्षीय गुलबाई पति रामसहाय नगरिया के रूप में हुई है। वह मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रही थी और कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। उसके बेटे दीपक ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी ममता के साथ नीचे रहता है। रात में धुआं दिखाई देने पर वह तीसरी मंजिल पर पहुंचा तो मां के पैर जल चुके थे।


बेटे ने आशंका जताई कि बाहर से पटाखे की चिंगारी आकर बिस्तर पर गिरी होगी। टीआइ के अनुसार शुरुआती जानकारी में आग सबसे पहले चटाई में लगने की बात सामने आई है। चटाई में प्लास्टिक होने के कारण आग फैलने से वृद्धा के पैर झुलस गए।

जांच के दौरान मौके से पटाखा नहीं मिला

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक विशेषज्ञों से भी जांच कराई गई। हालांकि जांच के दौरान मौके से पटाखा नहीं मिला। ऐसे में पुलिस आग लगने के कारणों की पड़ताल कर रही है। मकान की पहली और दूसरी मंजिल पर किरायेदार रहते हैं और वृद्धा तीसरी मंजिल पर रहती थीं।

पुलिस इस पहलू सहित घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। बेटे दीपक ने बताया कि वह रात में मां के पास ही सोता था। पुलिस के अनुसार फिलहाल मौत के कारण और आग लगने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- दीवाली की रात आग का तांडव... देशभर में 23 लोगों की मौत, मध्य प्रदेश में 13 ने गंवाई जान

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।