• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

पानी का पंप चालू छोड़कर गए, शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग; इंदौर में रहवासियों ने सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा

Fire in Indore: शिव शक्ति नगर में कारोबारी ने घर में पानी की मोटर चालू की थी। किसी काम से जल्दी में निकलते समय वह मोटर बंद करना भूल गए। इसके बाद शॉर्ट...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 08:03:08 AM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 08:34:39 AM (IST)
पानी का पंप चालू छोड़कर गए, शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग; इंदौर में रहवासियों ने सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा
शिव शक्ति नगर में व्यवसायी के मकान में लगी आग।

HighLights

  1. मकान से धुआं निकलता देख आसपास के रहवासी मकान के पास पहुंचे थे
  2. रहवासियों ने बिजली सप्लाई बंद कर पानी डालकर आग पर काबू पा लिया
  3. पानी का पंप काफी देर तक चल रहा था, जिससे तार गर्म होकर पिघल गए

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कनाड़िया रोड स्थित शिव शक्ति नगर में शुक्रवार दोपहर एक मकान से अचानक धुआं उठने पर अफरा-तफरी मच गई। रहवासियों ने समय रहते आग देख ली और सूझबूझ दिखाते हुए बिजली सप्लाई बंद कर पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। इससे आग के विकराल रूप लेने से पहले ही बड़ा हादसा टल गया।

घटना शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे की है। आग महेश गर्ग के मकान में लगी थी। मकान से धुआं निकलता देख पंकज पुराणिक, विशाल पुराणिक सहित अन्य रहवासी मौके पर पहुंचे। घर में ताला लगा था। ऐसे में विशाल दीवार कूदकर अंदर पहुंचे और ताला तोड़कर पानी डालना शुरू किया।


बिजली सप्लाई बंद कर दी

इसी दौरान पंकज पुराणिक ने ट्रांसफार्मर से मकान की बिजली सप्लाई बंद कर दी। इसके बाद रहवासियों ने मिलकर आग बुझाई। प्रारंभिक तौर पर आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताई जा रही है। रहवासियों के अनुसार, दोपहर में कारोबारी ने घर में पानी की मोटर चालू की थी। किसी काम से जल्दी में निकलते समय वह मोटर बंद करना भूल गए।

मोटर काफी देर तक चलती रही, जिससे तार गर्म होकर जल गए। इसके बाद शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। समय रहते रहवासियों की नजर पड़ने से आग को फैलने का मौका नहीं मिला। फायरकर्मी भी आग बुझने की सूचना मिलने पर रास्ते से ही लौट गए। एक अन्य घटना आजाद नगर में हुई। गुरुवार रात अबरार वारसी के मकान में आग लग गई थी। इससे गृहस्थी का सामान जल गया था।

यह भी पढ़ें- Indore Fire Accident: सिरफिरे ने प्रेमिका की गाड़ी जलाई, इमारत में फैली आग से 7 लोग जिंदा जले