• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

आतिशबाजी से इंदौर की हवा में घुला जहर, रातभर दम घोंटता रहा प्रदूषण, पानी का करना पड़ा छिड़काव

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देश में पिछले वर्ष पहले और इस वर्ष दूसरे स्थान पर रहे इंदौर शहर में इस बार दीवाली की आतिशबाजी ने हवा की हालत बिगाड़ दी। पटाखों के धुएं से शहर में ऐसी धुंध छाई कि रात 10 बजे के बाद कई इलाकों में द्श्यता 50 मीटर तक सिमट गई।

By Kapil NileyEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 11:50:31 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 12:00:42 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
आतिशबाजी से इंदौर की हवा में घुला जहर, रातभर दम घोंटता रहा प्रदूषण, पानी का करना पड़ा छिड़काव
शहर में दीवाली की रात आतिशबाजी के बाद सब दूर धुआं ही धुआं नजर आ रहा था। -नईदुनिया

HighLights

  1. रात में धुएं से 50 मीटर में सिमटी दृश्यता
  2. घरों में बैठे लोगों को भी आंखों में जलन व सांस लेने में मुश्किल हुई
  3. छोटी ग्वालटोली का एक्यूआई 338 दर्ज किया गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देश में पिछले वर्ष पहले और इस वर्ष दूसरे स्थान पर रहे इंदौर शहर में इस बार दीवाली की आतिशबाजी ने हवा की हालत बिगाड़ दी। पटाखों के धुएं से शहर में ऐसी धुंध छाई कि रात 10 बजे के बाद कई इलाकों में द्श्यता 50 मीटर तक सिमट गई और इस दूरी पर दिखाई देना मुश्किल हुआ।

धुएं के साथ पटाखों के धूल कण इस कर हानिकारक स्तर पर पहुंचे की कि सड़क पर घूम रहे लोगों के साथ घरों में बैठे लोगों को भी आंखों में जलन व सांस लेने में मुश्किल हुई। प्रदूषण से शहवासी इस कदर प्रभावित हुए कि इंटरनेट मीडिया पर इंदौर के प्रदूषण को लेकर शहर के देश में दूसरे स्थान पर पहुंचने के दावे भी किए गए।


naidunia_image

नगर निगम ने शहर की आबोहवा सुधरने के लिए मिस्ट वाहन के माध्यम से शहर के कई हिस्सों में पानी का छिड़काव किया। -नईदुनिया

छोटी ग्वालटोली का एक्यूआई 338 दर्ज किया गया

इतना ही कई वायु गुणवता निकारी वाले कई एप पर भी जहां रविवार की रात इंदौर शहर में एक्यूआई (वायु गुणवता सूचकांक का स्तर) 1708 और रात 3 बजे के आसपास 1844 तक पहुंचा देखा गया। मप्र प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की वेबसाइट पर छोटी ग्वालटोली का एक्यूआई 338 दर्ज किया गया।

शहर का औसत एक्यूआई करीब 400 आंका गया

वही रविवार को शहर का औसत एक्यूआई करीब 400 आंका गया। धनतेरस की रात 7 नवंबर को भी प्रदूषण का स्तर 800 तक पहुंचने का दावा किया गया। जबकि आम दिनों में इंदौर का वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर 150 से नीचे रहता है।

जब शहर में सबसे ज्यादा प्रदूषण उस समय के आंकड़े वेबसाइट से गायब

रविवार की रात 11 से सुबह पांच बजे तक मप्र प्रदूषण कंट्राेल की वेबसाइट पर पीएम 10, पीएम 2.5 के आंकड़े कुछ समय के लिए एक हजार तक दर्ज हुए दिखाई दिए लेकिन साेमवार सुबह यह आंकड़े वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं बताए गए। इससे यह संभावना जताई जा रही है प्रदूषण का स्तर ज्यादा होने के आंकड़े छुपाए गए।

आखिर क्यों बढ़ा इतना प्रदूषण?

पटाखों से निकलने वाला धुआं, राख और बारीक धूल के कण प्रदूषण बढ़ने की बड़ी वजह बने। इसके अलावा रात में तापमान कम होने और हवा की गति धीमी रहने से धुआं वातावरण में आसानी से फैल नहीं पाया। प्रदूषक जमीन के आसपास जमा होते रहे, जिससे लोगों को जहरीली हवा में सांस लेनी पड़ी।

सेहत पर पड़ सकता है असर

पीएम10 के मुकाबले पीएम2.5 के कण बहुत छोटे होते हैं। ये सांस के साथ फेफड़ों के अंदर तक पहुंच सकते हैं और खून में भी प्रवेश कर सकते हैं। इससे सांस लेने में परेशानी, खांसी, अस्थमा और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को इसका ज्यादा खतरा रहता है। पटाखों से निकलने वाली सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसी गैसें आंखों, गले और श्वसन तंत्र में जलन पैदा करती हैं। इंदौर को स्वच्छता के साथ स्वच्छ हवा सुनिश्चित करने को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। – डॉ. दिलीप वागेला, पर्यावरणविद् एवं पर्यावरण वैज्ञानिक

सभी स्टेशन से प्रदूषण के स्तर की हुई मॉनिटरिंग

दीपावली की शाम 6.30 से 12.30 बजे तक छह घंटे के दौरान शहर में एक्यूआई का स्तर 230 रहा। वही वही दिनभर का औसत एक्यूआई स्तर 270 ही दर्ज किया। प्रदूष नियंत्रण बोर्ड द्वारा अपने स्टेशन से प्रदूषण के स्तर की मानीटरिंग की गई। हम पता करवाएंगे कि वेबसाइट पर रात के आंकड़े क्यों दिखाई नहीं दे रहे। -सतीश कुमार चौकसे, रीजनल अधिकारी, मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

वायु गुणवत्ता सूचकांक की इन स्थितियों से पता चलता है प्रदूषण का स्तर

एक्यूआई प्रदूषण स्तर रंग स्वास्थ्य पर प्रभाव
0-50 अच्छा हरा संतोषजनक, कोई खतरा नहीं
51-100 संतोषजनक पीला वायु गुणवत्ता स्वीकार्य, कुछ लोगों को खतरा
101-150 मध्यम नारंगी संवेदनशील लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव
151-200 खराब लाल कुछ लाेगों पर सामान्य व संवेदनशील लोगों पर गंभीर प्रभाव
201-300 बेहद खराब बैंगनी हेल्थ अलर्ट, प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रभावित होने का खतरा
301 से अधिक खतरनाक मरुन स्वास्थ्य के लिए इमरजेंसी की स्थिति, सभी लोग प्रभावित होंगे

यह भी पढ़ें- दीपावली से पहले भयंकर दूषित हुई भोपाल की हवा, PM-10 का स्तर 504 पहुंचा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।