
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। आरोपित ने पीड़िता की मां पर चाकू से हमला कर दिया था।
पुलिस के अनुसार घटना ग्राम अलवासा से नयापुरा की है। 13 वर्षीय पीड़िता कोचिंग जा रही थी। गांव में रहने वाले इमरान ने रास्ता रोक लिया। उसका हाथ पकड़ा और अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता द्वारा स्वजन को घटना बताई और आरोपित के परिवार से बात की। आरोप है कि इमरान की मां परवीन, पिता अनीस और बहन शालू ने भी हंगामा किया और पीड़िता के स्वजन पर हमला कर दिया। इमरान ने तो सब्जी काटने के चाकू से वार कर दिया। एकमत होकर आरोपितों ने धमकाया तो स्वजन ने घर में कैद कर जान बचाई।
परदेशीपुरा पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर आरोपित रितेश राठौर की शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि रितेश से दो साल पूर्व ज्वैलरी शॉप पर पहचान हुई थी। सितंबर 2024 में उसने शारीरिक संबंध बना लिए। शादी के संबंध में पूछने पर आरोपित ने बहाना बनाया और कहा कि व्यापार में घाटा हो गया है। उसने पीड़िता से डेढ़ लाख रुपये ले लिए।
यह भी पढ़ें- इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर का काम होगा शुरू, प्रेस कॉम्प्लेक्स से LIG के बीच डलेंगी पाइल, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
उधर द्वारकापुरी पुलिस ने कानून की छात्रा की शिकायत पर आरोपित राहुल गुजराती के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में कायमी की है। पीड़िता के अनुसार आरोपित उसकी पीछा करता है। सोमवार को जिम से लौटने के दौरान उसके साथ अश्लील हरकतें की और धमकाया।