• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में दो फ्लाइओवर की बाउंड्रीवाल पर रखे गमले, नीचे से निकलने वालों की जान खतरे में

इंदौर में कुछ दिन पहले भंवरकुआं फ्लाइओवर का एक गमला गिर गया था। गनीमत रही कि वह फ्लाइओवर के अंदर की तरफ गिरा।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 10:05:57 AM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 10:14:34 AM (IST)
इंदौर में दो फ्लाइओवर की बाउंड्रीवाल पर रखे गमले, नीचे से निकलने वालों की जान खतरे में
बाउंड्रीवाल के ऊपर रखे गमले ले सकते हैं वाहन चालकों या राहगीरों की जान।

HighLights

  1. 50 से 100 फीट की ऊंचाई से गिरा तो हेलमेट भी नहीं बन पाएगा सुरक्षा कवच
  2. फ्लाइओवर की दोनों तरफ की बाउंड्रीवाल पर भारी-भरकम गमलों को रखा गया
  3. बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के गमले फ्लाइओवर की बाउंड्रीवाल पर रखे हुए हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर में नगर निगम ने दो फ्लाइओवर पर सुंदरता के लिए गमले रख दिए हैं। सड़क किनारे रखे गमलों से वाहन चालकों को उतना खतरा नहीं है, जितना उन स्थानों पर है, जहां फ्लाइओवर के नीचे से भारी यातायात निकलता है। किसी वाहन की टक्कर से गमले गिर सकते हैं।

रात के समय कई युवा फ्लाइओवर पर टहलते हैं और बाउंड्रीवाल पर टिककर खड़े रहते हैं, रील बनाते हैं या फोटो खिंचवाते हैं। ऐसे में गमले नीचे गिर गए तो वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों के लिए खतरनाक हो सकते हैं। 50 से 100 फीट की ऊंचाई से गिरने पर हेलमेट भी कवच का काम नहीं कर पाएगा।


शहर में वर्ष 2024 में भंवरकुआं और फूटी कोठी चौराहे पर बने फ्लाइओवर का लोकार्पण किया गया था। इन दोनों फ्लाइओवर की दोनों तरफ की बाउंड्रीवाल पर भारी-भरकम गमलों में मिट्टी भरकर पौधे लगाए गए हैं। बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के गमले फ्लाइओवर की बाउंड्रीवाल पर रखे हुए हैं।

कुछ दिन पहले भंवरकुआं फ्लाइओवर का एक गमला गिर गया था। गनीमत रही कि वह फ्लाइओवर के अंदर की तरफ गिरा। यदि यह नीचे सड़क पर गिर जाता तो इसकी चपेट में आने वाले किसी वाहन चालक या राहगीर की जान जा सकती थी। इन गमलों को फ्लाइओवर से हटाया जाना चाहिए, वरना किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

100 से 150 गमले रखे हुए थे

स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान नगर निगम ने पहले शास्त्री ब्रिज, केसरबाग, बाणगंगा, फूटी कोठी, भंवरकुआं, एमआर-10, बंगाली फ्लाइओवर सहित कई जगहों पर गमले रखे थे। ब्रिज पर दोनों तरफ मिलाकर 100 से 150 गमले रखे हुए थे। हालांकि फिलहाल फूटी कोठी और भंवरकुआं फ्लाइओवर पर ही गमले रखे हुए हैं, अन्य फ्लाइओवरों से इन्हें हटा दिया गया है।

क्षेत्रों के रहवासियों का कहना है कि नगर निगम का यह दिखावा पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। आंधी में जब पौधे लहराते हैं तो उनके झुकाव और दबाव से गमले अपनी जगह छोड़ सकते हैं। खासकर उस स्थिति में जब गमलों के चारों तरफ हवा का दबाव ज्यादा रहता हो।

फ्लाइओवर की दीवारों पर रखे होने से गमलों पर हवा का दबाव सबसे ज्यादा पड़ता है, इसलिए यहां इनके गिरने की आशंका भी अधिक रहती है। गमलों के गिरने के संभावित कारणों में तेज हवा, आंधी या तूफान के दौरान रेलिंग पर रखे हल्के गमलों का सड़क पर गिरना शामिल है। भीड़भाड़ वाले ब्रिज पर किसी राहगीर की शरारत या वाहन की टक्कर से भी गमले नीचे गिर सकते हैं।

बचाव के उपाय

फ्लाइओवर पर गमले सीधे रखने की बजाय दीवार या रेलिंग पर बोल्ट किए गए लोहे के मजबूत स्टैंड या ब्रेकेट में रखे जाने चाहिए। ऐसे स्थानों पर चौड़े बेस वाले गमले रखे जाने चाहिए, ताकि वे आंधी में आसानी से हिल-डुल नहीं सकें।

मिट्टी या सीमेंट के भारी गमलों की बजाय प्लास्टिक या फाइबर के छोटे गमलों में हल्के सजावटी पौधे लगाने चाहिए। ब्रिज के निचले हिस्से या दीवार के किनारों पर सुरक्षा गार्ड (जाली) लगाई जानी चाहिए, ताकि गमले गिरें तो उसमें फंस जाएं।

जूनी इंदौर में हो चुका है हादसा

जूनी इंदौर फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर से डिवाइडर पर नगर निगम द्वारा लगाए गए दो-तीन गमले भी टूट गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक नशे की हालत में था। संयोग से गमले सड़क के बीच में रखे थे, इसलिए किसी अन्य वाहन चालक पर नहीं गिरे। यदि यही टक्कर ब्रिज के किनारों पर दीवार पर रखे गमलों से होती तो वहां से निकल रहे वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी।

सुधार करवाएंगे

नगर निगम के उद्यान प्रभारी शांतिलाल यादव के अनुसार गमलों में पानी देने के दौरान मिट्टीयुक्त पानी नीचे वाहन चालकों पर गिरता है। इसकी शिकायत वाहन चालकों व राहगीरों ने की थी। अब फ्लाइओवर के बीच वाले हिस्से से गमले हटाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- इंदौर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, विकास को मिलेगी रफ्तार, एयरो सिटी और फ्लाईओवर प्रोजेक्ट को मिल सकती है हरी झंडी