• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर के हाईप्रोफाइल ठग संजय कालरा से 4 कारें और 20 अनुबंध पत्र जब्त, पाकिस्तानी नागरिकता और धोखाधड़ी का लंबा इतिहास

अनुबंध कर लग्जरी कारों की हेराफेरी करने वाले हाईप्रोफाइल ठग संजय कालरा उर्फ संजय कारिरा से पुलिस ने 4 कारें जब्त कर ली हैं। पुलिस ने बुधवार को कालरा क...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 21 Jan 2026 10:22:44 PM (IST)Updated Date: Wed, 21 Jan 2026 10:22:44 PM (IST)
इंदौर के हाईप्रोफाइल ठग संजय कालरा से 4 कारें और 20 अनुबंध पत्र जब्त, पाकिस्तानी नागरिकता और धोखाधड़ी का लंबा इतिहास
इंदौर के हाईप्रोफाइल ठग संजय कालरा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अनुबंध कर लग्जरी कारों की हेराफेरी करने वाले हाईप्रोफाइल ठग संजय कालरा उर्फ संजय कारिरा से पुलिस ने 4 कारें जब्त कर ली हैं। पुलिस ने बुधवार को कालरा के वीआइपी परस्पर नगर स्थित घर पर छापा मारकर 20 से ज्यादा कारों के अनुबंध पत्र भी जब्त किए हैं। शातिर ठग संजय कालरा उर्फ संजय कारिरा निवासी सुदामा नगर के खिलाफ मंगलवार को अन्नपूर्णा थाना में दो एफआइआर दर्ज की गई हैं।

किराये पर लीं कारें और कर दीं गायब

पहला केस केशरबाग रोड निवासी राधिका सोलंकी और दूसरा केस रोमेंद्रसिंह द्वारा दर्ज करवाया गया है। रोमेंद्र ने पुलिस को बताया कि कालरा ने कार मासिक किराये पर ली थी। आरोपित ने कुछ महीनों तक किराया दिया, बाद में कार ही गायब कर दी। उसके साथ इस्लाम पटेल, संतोष, धर्मेंद्र, कृष्णा, निलेश, सुरभी आदि ने भी आवेदन दिया। बुधवार को कालरा के खिलाफ 20 से ज्यादा आवेदक थाने आ पहुंचे। पुलिस ने दोपहर को कोर्ट पेश कर दो दिन के लिए रिमांड पर ले लिया। कालरा ने पूछताछ में बताया कि कारें गुलजार कालोनी के एक दलाल के माध्यम से ठिकाने लगाई हैं। उसने खुद कॉल कर 4 कारें थाने पर खड़ी करवा दीं। शेष कारों के लिए पुलिस दबाव बना रही है।


पाकिस्तानी नागरिक है कालरा, कई थानों में दर्ज हैं मामले

बुधवार को पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली। कालरा फिलहाल वीआइपी परस्पर नगर में रहने लगा है। पुलिस ने घर से अनुबंध पत्र बरामद कर लिए। कालरा मूलतः पाकिस्तान के सिंध का है। उसको भारतीय नागरिकता नहीं मिली है। पुलिस ने उसकी जानकारी निकाली तो जूनी इंदौर, राजेंद्रनगर, अन्नपूर्णा, द्वारकापुरी और नीलगंग (उज्जैन) के थानों में धोखाधड़ी के केस निकले। कालरा उन दुकानों पर भी कब्जा कर लेता है जहां उसकी उठक-बैठक रहती है। जेल रोड पर भी उसने एक ट्रेवल कंपनी पर कब्जा कर लिया था।

लापरवाही पर पुलिस आयुक्त सख्त: टीआइ और एसीपी तलब

बुधवार को पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने अन्नपूर्णा टीआइ अजय नायर और एसीपी हेमंत चौहान को कार्यालय तलब कर केस की जानकारी ली। आयुक्त ने एफआइआर में देरी करने पर फटकार लगाई और कहा कि इस केस की विवेचना टीआइ स्वयं करेंगे। पुलिस आयुक्त के कड़े रुख के बाद अब मामले की जांच में तेजी आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- भूमि नामांतरण में लापरवाही पड़ी भारी, मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर अशोकनगर कलेक्टर की छुट्टी