• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में खजराना से रीगल तक के भूमिगत मेट्रो प्रोजेक्ट की राशि हुई मंजूर, नौ साल में 5389 करोड़ रुपये बढ़ी लागत

खजराना से रीगल तक के हिस्से की राशि स्वीकृत होने के बाद अब मेट्रो रेल प्रबंधन जल्द ही इस हिस्से में निर्माण के लिए एजेंसी तय करने के लिए टेंडर जारी कर...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 10:30:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 10:30:00 AM (IST)
इंदौर में खजराना से रीगल तक के भूमिगत मेट्रो प्रोजेक्ट की राशि हुई मंजूर, नौ साल में 5389 करोड़ रुपये बढ़ी लागत
भूमिगत मेट्रो प्रोजेक्ट की राशि हुई मंजूर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. खजराना से रीगल चौराहे तक मेट्रो के 3.5 किलोमीटर हिस्सो को एलिवेटेड के स्थान पर भूमिगत किया जाना है
  2. जनता की मांग पर मप्र शासन ने इसे भूमिगत करने का निर्णय लिया था
  3. इस बदलाव पर मप्र सरकार को 945 करोड़ रुपये का वहन करना है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। खजराना से रीगल चौराहे तक मेट्रो के 3.5 किलोमीटर हिस्सो को एलिवेटेड के स्थान पर भूमिगत किया जाना है। जनता की मांग पर मप्र शासन ने इसे भूमिगत करने का निर्णय लिया था। इस बदलाव पर मप्र सरकार को 945 करोड़ रुपये का वहन करना है।

मंगलवार को प्रदेश कैबिनेट की बैठक में मेट्रो के खजराना से रीगल तक के हिस्से को भूमिगत करने पर होने वाले खर्च की राशि को मंजूरी मिली। मप्र केबिनेट ने इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए मंगलवार को 12883 करोड़ रुपये को मंजूरी दी।


खजराना से रीगल तक के हिस्से की राशि स्वीकृत होने के बाद अब मेट्रो रेल प्रबंधन जल्द ही इस हिस्से में निर्माण के लिए एजेंसी तय करने के लिए टेंडर जारी करेगा। अगले चार माह में मेट्रो के इस अंडरग्राउंड हिस्से के लिए एजेंसी तय होगी। गौरतलब है कि अभी इस हिस्से में मेट्रो द्वारा निर्धारित एजेंसी का सर्वे किया जा रहा है।

कैबिनेट ने इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 19472 करोड़ की स्वीकृति दी

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 31 किमी की रिंग को बनाने के लिए करीब नौ साल प्रदेश सरकार ने पूर्व में 7500 करोड़ रुपये मंजूरी दी थी। अब केबिनेट इंदौर मेट्रो के लिए प्रोजेक्ट को रिवाइज करते मूल लागत में 5388.58 करोड़ रुपये अतिरिक्त लागत जोड़कर पुनरीक्षित लागत 12889 करोड़ रुपये की की मंजूरी दी।

इसके अतिरिक्त उद्योग के स्वीकृत मानदंडों के अनुसार परियोजना के लिए अतिरिक्त वित्त पोषण पीपीपी घटक एवं आंतरिक ऋण के प्रभाव को शामिल कर 6582.91 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस तरह मेट्रो प्रोजेक्ट को कुल 19472 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।

मेट्रो, निगम सहित शहर के प्रमुख प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे एसीएस

मंगलवार को अपर मुख्य सचिव संजय दुबे इंदौर आएंगे। वे इंदौर मेट्रो का निरीक्षण करेगे। इसके अलावा मेट्रो सहित नगरीय निकाय के अन्य प्रोजेक्ट की समीक्षा भी करेंगे।

इंदौर में सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे के बीच मेट्रो सफर 18 जून से होगा शुरू