• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे के बीच मेट्रो सफर 18 जून से होगा शुरू

गुरुवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की उपस्थिति में इंदौर व भोपाल प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक में इस पर सहमति बनी। प्रदेश के नगरीय आवास केंद्...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 05 Jun 2026 09:20:06 AM (IST)Updated Date: Fri, 05 Jun 2026 09:20:06 AM (IST)
इंदौर में सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे के बीच मेट्रो सफर 18 जून से होगा शुरू
रेडिसन चौराहे पर बने मेट्रो स्टेशन पर जल्द यात्री बैठ सफर कर पाएंगे। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बैठक में बनी सहमति
  2. जून 2028 में एयरपोर्ट से खजराना तक का सफर करेंगे यात्री
  3. 5.9 किमी तक अभी चल रही मेट्रो, 17 किलोमीटर तक चलेगी अब

उदय प्रताप सिंह, नईदुनिया, इंदौर। एक साल के इंतजार के बाद अब मेट्रो सुपर कॉरिडोर से आगे बढ़कर रेडिसन चौराहे पर यात्रियों के साथ पहुंचेगी। इंदौर में 18 जून से सुपर कॉरिडोर के गांधी नगर स्टेशन से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू होगा।

गुरुवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की उपस्थिति में इंदौर व भोपाल प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक में इस पर सहमति बनी। प्रदेश के नगरीय आवास केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहरलाल खट्टर इंदौर में इस मौके पर मौजूद रहेंगे और मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे।


31 मई को सुपर कॉरिडोर के 5.9 किलोमीटर हिस्से में पांच स्टेशन के बीच मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू किया गया था और पहली बार चली मेट्रो में शहरवासियों ने सफर किया था। अब एक साल के इंतजार के बाद मेट्रो सुपर कारिडोर से रेडिसन चौराहे तक 17 किलोमीटर के हिस्से पर मेट्रो का यात्रियों के साथ सफर शुरू होगा। एयरपोर्ट का भूमिगत मेट्रो स्टेशन सबसे पहले तैयार होगा। ऐसे में जून 2028 तक एयरपोर्ट से खजराना तक यात्री मेट्रो बैठकर सफर कर सकेंगे।

25 जून को खत्म हो रही थी तीन माह की सीएमआरएस वैधता

पूर्व में दो अक्टूबर 2025 तक दशहरे के मौके पर मेट्रो को रेडिसन तक चलाने का दावा किया गया था। इसके बाद दीपावली फिर मार्च तक मेट्रो का संचालन का दावा किया गया। 25 मार्च में कमिश्नर आफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी से हरी झंडी दी थी। सीएमआरएस द्वारा दी गई कमर्शियल रन के लिए दी गई अनुमति की वैधता तीन माह रहती है। ऐसे 25 जून को वैधता खत्म हो रही थी। इसके बाद फिर से सीएमआरएस का निरीक्षण करवाना पड़ता। इस वजह से उसके पहले 18 जून को मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू करने का ताबड़तोड़ निर्णय लिया गया।

18 जून को मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू होगा

सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक 18 जून को मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू होगा। शहरवासियों को अब विजयनगर व रेडिसन तक मेट्रो में सफर करने का मौका मिलेगा। -कैलाश विजयवर्गीय, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री

ऐसा रहा अब तक का सफर

  • 30 मई 2025 : सुपर कारिडोर पर पहली बार यात्रियों को लेकर चली मेट्रो
  • 20 सितंबर 2025 : पहली मेट्रो एमआर-10 चौराहे पर पहुंची।
  • 9 अक्टूबर 2025: मेट्रो पहली बार विजयनगर व रेडिसन चौराहे तक पहुंची।
  • 17 फरवरी 2026: कमिश्नर आफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची।
  • 17 मार्च 2026 : गांधी नगर से रेडिसन के बीच 80 की स्पीड में दौड़ी मेट्रो
  • 27 मार्च 2026 : सीएमआरएस से मिला ग्रीन सिग्नल

पर्यटन विभाग के सहयोग से बढ़ाएंगे मेट्रो में सफर करने वाले यात्री

गुरुवार को भोपाल व इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि इंदौर और भोपाल मेट्रोपालिटन क्षेत्र भी बन रहे हैं। विद्यार्थियों को इन बड़े नगरों व निकटवर्ती क्षेत्र का अध्ययन यात्रा करवाई जाए। इसके तहत विद्यार्थियों प्रदेश प्रमुख धार्मिक केंद्र, पर्यटन स्थल, पुरातात्विक धरोहर स्थल, टाइगर रिजर्व, अभयारण्य की सैर के साथ इंदौर व भोपाल में मेट्रो सफर भी करवाया जाएगा। इन प्रयासों में पर्यटन विभाग सहित मध्य प्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद (मेपकास्ट) की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

जून 2028 तक होगा इंदौर मेट्रो का फेज-2 का कार्य

इंदौर मेट्रो रेल परियोजना में फेज-1 के रीच-2 में सुपर कारिडोर तीन से मालवीय नगर चौराहे तक 11.43 किलोमीटर के सेक्शन के कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं। फेज-2 के अंतर्गत रीच-1 में शहीद बगीचा से खजराना चौराहा तक 1.77 किलोमीटर सेक्शन के कार्य और फेज-2 के ही रीच-2 के एयरपोर्ट से गांधी नगर तक 1.5 किलोमीटर सेक्शन के कार्य जून 2028 तक पूर्ण होंगे। फेज-3 में खजराना चौराहा से एयरपोर्ट के 11.59 किलोमीटर लंबाई के सेक्शन के कार्य होंगे।

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रैक और हेरिटेज इमारतों के बीच की दूरी का किया सर्वे