• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

सात करोड़ रुपये के आभूषणों से हुआ भगवान खजराना गणेश का शृंगार, सवा लाख मोदक का लगेगा भोग

Khajrana Ganesh Indore: शृंगार में भगवान गणेशजी का स्वर्ण मुकुट, मां रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ के स्वर्ण मुकुट, स्वर्ण चंद्रिका, स्वर्ण छत्र से पूरे पर...और पढ़ें

By ramkrashna MuleEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 08:24:09 AM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 08:34:20 AM (IST)
सात करोड़ रुपये के आभूषणों से हुआ भगवान खजराना गणेश का शृंगार, सवा लाख मोदक का लगेगा भोग
खजराना गणेश मंदिर स्वर्ण श्रृंगार। फोटो- राजू पवार

HighLights

  1. खजराना गणेश को हीरे जड़ित नवीन नेत्र धारण कराए गए
  2. हर दिन विभिन्न किस्म के लड्डुओं का भोग अर्पित किया जाएगा
  3. मंदिर को फूलों से सजाया गया और झिलमिल रोशनी लगाई गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गणेश चतुर्थी पर आज शहर के पूजा पंडालों से लेकर घरों में भगवान श्री गणेश की स्थापना हो रही है। इस बार गणेशोत्सव सामान्य 10 दिनों के बजाय 12 दिनों तक धूमधाम से मनाया जाएगा। चतुर्थी से चतुर्दशी तक का क्रम 14 से 25 सितंबर तक रहेगा। यानी पूरे 12 दिन भक्त बप्पा की आराधना करेंगे।

इस मौके पर विभिन्न मार्गों से ढोल-नगाड़ों के साथ चल समारोह भी निकाले जा रहे हैं। खजराना मंदिर के मुख्य पुजारी पं. अशोक भट्ट ने बताया कि परंपरानुसार गणेश चतुर्थी के पूर्व रात्रि को भगवान खजराना गणेशजी का विशेष श्रृंगार किया गया। इसमें भगवान को करीब सात करोड़ के आभूषणों से सजाया गया।


शृंगार में भगवान गणेशजी का स्वर्ण मुकुट, मां रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ के स्वर्ण मुकुट, स्वर्ण चंद्रिका, स्वर्ण छत्र से पूरे परिवार को सजाया गया। इसके पूर्व गणेशजी का पंचामृत से अभिषेक किया गया। सुबह हीरे जड़ित नवीन नेत्र धारण कराए गए।

पूरे मंदिर को फूलों से सजाकर विद्युत सज्जा की गई है। उधर, भक्त मंडल की ओर से गणेश चतुर्थी पर सुबह 10 बजे सवा लाख मोदक का भोग अर्पित किया जाएगा। इसके अलावा प्रतिदिन खजराना गणेश को विभिन्न किस्म के लड्डुओं का भोग अर्पित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में दान का नया रिकॉर्ड, चढ़ावे में आए ₹1.78 करोड़, सात दिन चली गिनती