
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शिप्रा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गैंगरेप का केस दर्ज किया है। घटना दस माह पुरानी है। आरोपितों द्वारा किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा लगाई है।
पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी ने शिकायत में बताया कि पिछले साल 20 दिसंबर को चार युवक उसे एक आरोपित के पिता की दुकान पर ले गए थे। आरोप है कि वहां उसके साथ जबरदस्ती की गई और घटना का वीडियो भी बना लिया गया। इसके बाद वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा। आरोपितों ने वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी थी।
यह भी पढ़ें- ट्रेन का सफर होगा अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक, भोपाल कोच कारखाने में खर्च होंगे ₹3.12 करोड़, लगेंगे नए उपकरण
किशोरी ने हाल ही में वीडियो वायरल होने पर परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह मुकाती के मुताबिक शनिवार को आरोपित वरुण, ध्रुव, वीरेंद्र और धीरज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।