• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में गैरेज मालिक ने ब्रेक की जगह दबा दिया एक्सीलेटर, हवा में उछली कार ने मचाया कोहराम; एक बुजुर्ग गंभीर घायल

तेज रफ्तार कार ने स्कूटर-बाइक सवारों को चपेट में लिया, हवा में उछलती हुई ट्रैक्टर में जा घुसी, 63 वर्षीय मुस्तफा गंभीर घायल, भगतसिंह, पवन समेत कई घायल...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 27 Aug 2026 01:56:55 PM (IST)Updated Date: Thu, 27 Aug 2026 02:02:12 PM (IST)
इंदौर में गैरेज मालिक ने ब्रेक की जगह दबा दिया एक्सीलेटर, हवा में उछली कार ने मचाया कोहराम; एक बुजुर्ग गंभीर घायल
कनुप्रिया नगर के सामने हुए हादसे में कई लोग घायल हुए।

HighLights

  1. टक्कर में वाहन चालक हुए घायल, ट्रैक्टर में जा घुसी कार
  2. सर्विस के लिए दी गई कार को गैरेज संचालक चला रहा था
  3. रफ्तार इतनी अधिक थी कि कार उछलती हुई आगे बढ़ी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सर्विसिंग के बाद सड़क पर निकली कार के चालक ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक कई वाहन चालकों को चपेट में ले लिया। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि वह उछलते हुए सामने से आ रहे ट्रैक्टर में जा घुसी।

हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि एक 63 वर्षीय वृद्ध की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई राजपाल सिंह राठौर के मुताबिक, हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे कनुप्रिया नगर के सामने हुआ। आरोपित चालक की पहचान अमन पुत्र जगदीश मालवीय निवासी अशोक वाटिका, किशनगंज के रूप में हुई है।


उसका केसरबाग रोड पर गैरेज है। उसने पुलिस को बताया कि पिगडंबर निवासी कार मालिक ने अपनी इनोवा कार क्रमांक एमपी 11 बीई 0005 सर्विसिंग के लिए गैरेज पर दी थी। अमन ने कार दुरुस्त करने के बाद रात में उसे अपने घर ले गया था।

बुधवार सुबह वह कार लेकर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बेकाबू कार ने पहले सामने से आ रहे स्कूटर और बाइक सवारों को अपनी चपेट में लिया। रफ्तार इतनी अधिक थी कि कार उछलती हुई आगे बढ़ी और कई लोगों को टक्कर मारने के बाद सामने से आ रहे ट्रैक्टर में जा घुसी। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचाया।

नहीं एंबुलेंस, डायल 112 से घायल को अस्पताल पहुंचाया

हादसे में हसनजी नगर निवासी 63 वर्षीय मुस्तफा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा धार रोड निवासी भगतसिंह, पवन और दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। मुस्तफा की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुस्तफा के बेटे की सगाई होने वाली है। काफी देर तक मुस्तफा घायल अवस्था में पड़े रहे। मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। काफी देर बाद एसीपी निधि सक्सेना पहुंचीं और घायल को डायल-112 से अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात सामान्य कराया। मामले में कार चालक अमन को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और कार की रफ्तार से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Indore Crime News: कार चालक ने पैदल जा रहे तीन छात्रों को टक्कर मारी