
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गरबा पंडाल में बच्ची से बदसलूकी और उसे धक्का देकर बाहर निकालने के मामले में एफआइआर दर्ज होने के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल सिंह चौहान बैकफुट पर आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सफाई दी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बच्ची के पिता शराब पीकर पंडाल में घुसने का प्रयास कर रहे थे। चौहान ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि अगर वे दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें फांसी दे दी जाए।
भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल सिंह चौहान ने बच्ची से माफी भी मांगी है। इंटरनेट मीडिया पर जारी वीडियो में चौहान ने कहा कि वे पिछले 12 वर्ष से गरबा उत्सव में सेवाएं दे रहे हैं। यहां पांच हजार बालिकाएं गरबा करने आती हैं। अब तक कभी ऐसी कोई घटना नहीं हुई।
यह भी पढ़ें- इंदौर के गरबा पंडालों में बवाल, गांधी नगर में किशोरी से छेड़छाड़ पर केस दर्ज, रेसकोर्स रोड पर चले लात-घूंसे