• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर के गांधी हॉल में जर्मन महिला से छेड़छाड़, सेल्फी लेते समय गार्ड ने की अश्लील हरकत

Indore German Tourist Molestation: इंदौर के गांधी हॉल परिसर (Gandhi Hall) में दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करने वाली जर्मन महिला के साथ छेड़छाड़ का मा...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 19 Aug 2026 12:03:25 PM (IST)Updated Date: Wed, 19 Aug 2026 02:38:50 PM (IST)
इंदौर के गांधी हॉल में जर्मन महिला से छेड़छाड़, सेल्फी लेते समय गार्ड ने की अश्लील हरकत
इंदौर में फिर विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना। आरोपी गार्ड को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

HighLights

  1. महिला सेल्फी ले रही थी, तभी वहां तैनात सुरक्षा गार्ड दीपक ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की
  2. एमजी रोड पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया
  3. पिछले साल इंदौर में एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के साथ भी बैड टच की घटना हुई थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के गांधी हॉल परिसर में एक जर्मन महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला दिल्ली की एक बड़ी कंपनी में नौकरी करती है और इंदौर आई थी। बताया गया कि वह गांधी हॉल में सेल्फी ले रही थी, तभी वहां सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाले युवक ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की।

घटना के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से सीहोर का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एमजी रोड पुलिस के अनुसार दीपक नशे में था। घटना से महिला घबरा गई थी। उसने पुलिस से शिकायत की, पुलिस में उसकी काउंसलिंग की और आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की।


naidunia_image

इंदौर में विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का यह मामला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि पिछले साल एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के साथ भी ऐसी ही घटना हुई थी। उस मामले में बदमाश अकील ने खिलाड़ी के साथ बैड टच किया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने शहर में महिलाओं और विदेशी मेहमानों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें- Indore की घटना से पूरा देश शर्मसार... आरोपी गिरफ्तार लेकिन भारत से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक मची खलबली