• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

एमपी में 20 साल बाद फिर पटरी पर सरकारी बस सेवा, इंदौर में 23 रूट चिह्नित; डिपो, टर्मिनल और बस स्टॉप होंगे हाईटेक

MP Transport Bus: मध्य प्रदेश में करीब दो दशक बाद यात्री बस परिवहन को नए स्वरूप में खड़ा किया जा रहा है। इस पूरी योजना को तीन स्तंभों संचालन, निगरानी ...और पढ़ें

By prem jatEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 09:09:39 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 09:09:39 PM (IST)
एमपी में 20 साल बाद फिर पटरी पर सरकारी बस सेवा, इंदौर में 23 रूट चिह्नित; डिपो, टर्मिनल और बस स्टॉप होंगे हाईटेक
25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा।

HighLights

  1. एमपी में 20 साल बाद बदलेगी बस परिवहन व्यवस्था
  2. 25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा
  3. मप्र में तीन स्तंभों पर खड़ी होगी नई परिवहन व्यवस्था

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश में करीब दो दशक बाद यात्री बस परिवहन को नए स्वरूप में खड़ा किया जा रहा है। इस पूरी योजना को तीन स्तंभों संचालन, निगरानी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर तैयार किया गया है। यानी सरकार बस संचालन की पूरी व्यवस्था को डेटा, तकनीक और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के आधार पर दोबारा व्यवस्थित करने जा रही है।

बस सेवा का शुभारंभ 25 सितंबर को होगा

दरअसल वर्ष 2005 के बाद सरकारी बस परिवहन व्यवस्था की व्यवहारिकता कमजोर होने से निजी आपरेटरों पर निर्भरता बढ़ी और पिछले करीब 20 वर्षों से प्रदेश में बस संचालन मुख्य रूप से निजी क्षेत्र के भरोसे है। अब सरकार मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा का शुभारंभ 25 सितंबर से करने जा रही है।


व्यवस्था को पीपीपी मॉडल आधारित बनाया गया

मुख्यमंत्री इंदौर में हुई यात्री समिट में इसकी घोषणा कर चुके हैं। परिवहन एमडी मनीष सिंह का कहना है कि इस व्यवस्था को पीपीपी मॉडल आधारित बनाया गया है। इसमें इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा, जिसमें यात्री सुरक्षा, डेटा आधारित संचालन और ग्रीन मोबिलिटी योजना के केंद्र में शामिल है।

ऐसे बनी पूरी योजना

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा को एक अप्रैल 2025 को मंत्रिपरिषद की बैठक में मंजूरी दी गई थी। इसमें बाद 3 जुलाई 2025 को मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का गठन किया गया। संस्थागत रूप देने के साथ ही प्रदेश के 55 जिलों में 1036 रूट चिह्नित किए गए।

जिसमें 150 सिटी बस मार्ग, 450 इंटरसिटी और 436 इंटरस्टेट मार्ग चिन्हित किए गए। इंदौर से अन्य शहरों के लिए 23 रूट चिन्हित हैं। निजी बस आपरेटरों से अनुबंध कर बसों का संचालन होगा और निगरानी शासन स्तर से होगी। बस का प्रबंध करना ऑपरेटर की जिम्मेदारी होगी।

यह भी पढ़ें- MP Weather: भोपाल-ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान

योजना में तीन विषयों पर फोकस

  • संचालन: बसों का संचालन निजी आपरेटरों की भागीदारी से होगा। मांग के अनुसार शेड्यूल तय किए जाएंगे और सही बस को सही मार्ग व सही समय पर चलाने पर जोर रहेगा।
  • निगरानी: इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) के जरिए हर बस की रियल टाइम निगरानी, जीपीएस लोकेशन, गति और ड्राइविंग पैटर्न की निगरानी होगी। बसों में सीसीटीवी और पैनिक बटन जैसी सुरक्षा सुविधाएं भी प्रस्तावित हैं।
  • संरचना: योजना में आधारभूत संरचना तैयार की जाएगी। इसमें बस टर्मिनल, डिपो, बस स्टॉप और सड़क किनारे यात्री सुविधाओं को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। आधुनिक डिपो में यात्रियों के साथ आपरेटरों की सुविधाओं को भी प्राथमिकता रहेगी।