• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर के नंदानगर में देर रात आगजनी... आधा दर्जन वाहनों में लगी आग, पुलिस खंगाल रही CCTV

मकान के बाहर खड़े करीब आधा दर्जन वाहनों में अचानक आग लग गई, जिससे लाखों रुपये के वाहन जलकर खाक हो गए। प्राथमिक रूप से आशंका जताई जा रही है कि आग दीपावली की आतिशबाजी (पटाखों) के कारण लगी हो सकती है।

By Pranay ChouhanEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 09:10:54 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 09:10:54 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर के नंदानगर में देर रात आगजनी... आधा दर्जन वाहनों में लगी आग, पुलिस खंगाल रही CCTV
इंदौर के नंदानगर में देर रात आगजनी

HighLights

  1. नंदानगर में मकान के बाहर खड़े आधा दर्जन वाहनों में लगी आग
  2. आतिशबाजी से आग लगने की आशंका, लाखों का नुकसान हुआ
  3. परदेशीपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र स्थित नंदानगर (जनता क्वार्टर स्टेडियम ग्राउंड के पास) में देर रात भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। मकान के बाहर खड़े करीब आधा दर्जन वाहनों में अचानक आग लग गई, जिससे लाखों रुपये के वाहन जलकर खाक हो गए। प्राथमिक रूप से आशंका जताई जा रही है कि आग दीपावली की आतिशबाजी (पटाखों) के कारण लगी हो सकती है।

पड़ोसी के फोन के बाद सामने आई घटना, दमकल ने पाया काबू

नंदानगर निवासी 65 वर्षीय विष्णु कैलाश जायसवाल द्वारा थाने में दी गई शिकायत के अनुसार नौ नवंबर की रात लगभग तीन बजे उनके पड़ोसी ऋषभ भीलवारे ने फोन कर सूचना दी कि बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लग गई है। सूचना मिलते ही जब वे बाहर आए, तो वहां खड़ी कई गाड़ियां धू-धूकर जल रही थीं। स्थानीय लोगों और दमकल टीम (फायर ब्रिगेड) की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कई वाहन पूरी तरह से नष्ट हो चुके थे।


लाखों के नुकसान का अनुमान, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

इस घटना में मारुति सुजुकी आल्टो (एमपी09/एचई5272), टीवीएस पैसेंजर ऑटो (एमपी09/टीए2945), हुंडई कार (एमपी09/सीएन5375), सीएनजी पैसेंजर ऑटो (एमपी09/आर9717), बैटरी ई-रिक्शा (एमपी09/डीएम9712) और बजाज ऑटो (एमपी09/आर6507) को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। घटना के बाद परदेशीपुरा थाना पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आग लगने के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- दीवाली पर एमपी में 503 हादसे, सागर-इंदौर में सबसे ज्यादा केस; एक्सीडेंट और झुलसने की घटनाओं में उछाल

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।