Hand Sanitizer Side Effect : सैनिटाइजर के ज्यादा उपयोग से अब हथेलियों और त्वचा में जलन
Hand Sanitizer Side Effect : डॉक्टरों के अनुसार इससे ठीक होने में पांच से सात दिन लग रहे हैं, वहीं जलन भी ज्यादा समय तक रहती है। ...और पढ़ें
By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 01 Jun 2020 11:14:46 AM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jun 2020 05:28:43 AM (IST)

Hand Sanitizer Side Effect : अश्विन बक्शी, इंदौर (नईदुनिया)। कोरोना संक्रमण के दौर में सैनिटाइजर के अधिक उपयोग से त्वचा रोग की शिकायतें सामने आ रही हैं। लोग घर में रहने के बावजूद 10 से 15 बार इससे हाथ साफ कर रहे हैं। ऐसे में त्वचा में जलन सहित अन्य समस्याएं होने लगी हैं। दो माह से लगातार सैनिटाइजर का उपयोग कर रहे लोगों को अब डॉक्टर भी साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोने की सलाह दे रहे हैं। फिलहाल डॉक्टर फोन पर ही उसे कम उपयोग करने की सलाह के साथ दवाई बताकर इलाज कर रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी व क्लीनिक खुलने पर इस तरह के केस और बढ़ सकते हैं।
मार्च के पहले तक सिर्फ डॉक्टर या मेडिकल संचालक सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते नजर आते थे, लेकिन कोरोना संक्रमण में अल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर के उपयोग से बचाव की जानकारी के बाद अब हर कोई इसका उपयोग करने लगा है। हर घर में सैनिटाइजर का उपयोग होने से इसकी खपत के साथ ही इससे त्वचा संबंधी समस्याएं भी सामने आने लगी हैं। बाहर निकलने पर लोग साथ में सैनिटाइजर की छोटी बोतल भी रख रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, अल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर से त्वचा जलने की समस्या हो सकती है। इससे जलन और चकते भी हो सकते हैं। कुछ केस में शुरुआती लक्षण देखकर ही डॉक्टरों ने इसके कम उपयोग की सलाह दी है। लेकिन अब भी कई लोग इसे अन्य कारणों से हुई एलर्जी मानकर इलाज करवा रहे हैं।
![naidunia_image]()
महिलाओं में अधिक असर
पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की त्वचा अधिक नर्म होती है, इस कारण उनमें सैनिटाइजर से त्वचा संबंधी समस्या के मामले ज्यादा सामने आए हैं। डॉक्टरों के अनुसार इससे ठीक होने में पांच से सात दिन लग रहे हैं, वहीं जलन भी ज्यादा समय तक रहती है।
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()