नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में होटल संचालिका और उसके मैनेजर पर कर्मचारी को मारने-पीटने का मामला दर्ज हुआ है। राजेंद्रनगर पुलिस ने होटल संचालिका और उसके मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों ने सफाईकर्मी को बंधक बना लिया। उसके साथ लोहे के सरिया और डंडे से पिटाई की। विवाद सैलरी मांगने की बात पर हुआ था। पुलिस के अनुसार घटना केशर बाग रोड स्थित होटल गोल्डन गैलरी की है।
करवास पोस्ट झाकरी गोहत भिंड निवासी सोनू पुत्र अशोक वाल्मिकी उसके भाई सतीश के साथ होटल में साफ सफाई का काम करता है। बुधवार को सोनू ने गांव जाने के लिए छुट्टी और वेतन मांगा। होटल संचालिका शिल्पी ने छुट्टी देने से इनकार कर दिया। सोनू ने पुलिस को शिकायत करने के लिए कहा तो शिल्पी और होटल के मैनेजर जनक यादव ने बंधक बना लिया। शिल्पी ने डंडे से पिटाई की और जनक ने सरिये से मारा।
इधर, शह के ही चंदननगर थाना अंतर्गत नंदननगर में 30 वर्षीय शाकीर शाह पर उसके परिचित सलमान शाह ने जानलेवा हमला कर दिया। शाकीर की पत्नी शबाना के साथ भी मारपीट की। घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है। शबाना ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने सलमान ने शाकीर को बाहर बुलाया और लोहे की टामी से हमला कर दिया। शबाना बीच-बचाव करने आई तो धक्का मुक्की कर फोन तोड़ दिया। भाई शकील और रमजान के आने पर आरोपित फरार हो गया।
इसे भी पढ़ें... दुष्कर्म की मिली सूचना, पुलिस आई तो नशे में धुत मिली महिला, खुद बताया सच