• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किन्नर के प्रेमी से दो माह के बच्चे का सौदा, दलाल-महिलाओं सहित 11 गिरफ्तार

Child Trafficking: इंदौर में बच्चा बेचने वाली गैंग को पुलिस ने पकड़ा है। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह पर हीरानगर,रतलाम ...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 07 Aug 2025 08:57:35 PM (IST)Updated Date: Thu, 07 Aug 2025 11:06:09 PM (IST)
किन्नर के प्रेमी से दो माह के बच्चे का सौदा, दलाल-महिलाओं सहित 11 गिरफ्तार
इंदौर में मानव तस्करी का भंडाफोड़ (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. बच्चे की खरीद फरोख्त में पुलिस ने 11 लोगों को किया गिरफ्तार
  2. 11 सदस्यी इस गिरोह पर हीरानगर,रतलाम और डग में भी केस दर्ज
  3. केयर टेकर-आइवीएफ कर्मचारी और सफाईकर्मियों ने बनाया गैंग

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। बच्चे की खरीद फरोख्त में गिरफ्तार महिलाओं से पुरुष साथियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। संगठित होकर धोखाधड़ी और तस्करी करने वाला गिरोह किन्नर के प्रेमी से दो माह के बच्चे की डील कर रहा था। 11 सदस्यी इस गिरोह पर हीरानगर,रतलाम और डग में भी प्रकरण दर्ज है। एडिशनल डीसीपी जोन-4 दीशेष अग्रवाल के मुताबिक आजाद नगर निवासी रितेश व्यास की शिकायत पर बुधवार रात प्रकरण दर्ज किया गया था।

ऑटो पार्ट्स शॉप का कर्मचारी रितेश जोया किन्नर के साथ रहता है। उसने प्रमिला साहू और वंदना मकवाना से छोटा बच्चा गोद लेने के संबंध में चर्चा की। दोनों महिलाओं ने पूजा वर्मा से मिलवाया। पूजा फर्जी शादी करवा कर दुल्हे के परिवार को ठगने वाली लूटेरी दुल्हन गिरोह की सदस्य है। उसको 2022 में हीरानगर पुलिस ने उसको नीलम वर्मा के साथ गिरफ्तार किया था। पूजा की दो शादियां हो चुकी है। उसका दो माह का बच्चा है। प्रमिला और वंदना ने रितेश से 10 लाख रुपये की मांग की।


कईं दिनों तक चली बातचीत दो लाख रुपये पर आ गई। आखिर में डील कैंसिल हो गई और रितेश और जोया ने क्राइम ब्रांच और रावजी बाजार पुलिस को खबर कर दी। रावजी बाजार पुलिस एक दिन पूर्व ही गिरोह से जुड़ी प्रिया राठी, पूजा उर्फ रानू,दीपिका,विजय और वीरेश पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर चुकी है। पुलिस ने घेराबंदी की और महिलाओं को अग्रसेन चौराहा से पकड़ लिया। गुरुवार को पुलिस ने 9 आरोपितों को कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया।

केयर टेकर-आइवीएफ कर्मचारी और सफाईकर्मियों ने बनाया गैंग

एसीपी विजय चौधरी के मुताबिक प्रमिला साहू नर्सिंग केयर सेंटर चलाती है। वंदना मकवाना उसकी सहयोगी है। पूजा वर्मा हाउस किपिंग और नीलम वर्मा आइवीएफ सेंटर में काम करती है। नीतू शुक्ला मेरिज ब्यूरो चलाना बता रही है। इनके गिरोह में प्रिया राठी उर्फ प्रिया माहेश्वरी,रानू उर्फ पूजा नागदा,विजय मोगकार,वीनेश जाटव(मेनपुरी) और सोनू बेन(उज्जैन),संतोष शर्मा,जुड़ा है।

आरोपित महिलाएं उन लोगों को निशाना बनाती है जिनकी किन्हीं कारणों से शादी नहीं होती है। फर्जी रिश्तेदार बनकर गिरोह की सदस्यों से शादी करवा देती है। फर्जी दुल्हन मौका देखकर घर से आभूषण और नकदी लेकर भाग जाती है। एसीपी के मुताबिक पूजा और नीलम हीरानगर थाना में गिरफ्तार हो चुकी है। प्रिया और विजय के विरुद्ध नामली(रतलाम) और डग (झालावाड़) में प्रकरण दर्ज है।

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन से पहले टूटा भाई-बहन का अटूट बंधन, सांप के डसने से मौत, अंधविश्वास बना काल