
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : शहर में अवैध होर्डिंग के विरुद्ध तीसरे दिन शुक्रवार को समाजसेवी प्रहलाद पांडेय की रीगल तिराहा स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे भूख हड़ताल जारी है। उनका कहना है कि जब तक शहर से अवैध होर्डिंग, बैनर और पोस्टर नहीं हटते तब तक वे भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे। हालांकि उनकी पत्नी संगीता पांडेय भूख हड़ताल तो तोड़ दी, लेकिन वे उनके साथ रीगल तिराहा पर साथ बैठी हुई है।
समाजसेवी प्रहलाद ने कहा कि मैंने पिछले तीन से कुछ भी नहीं खाया है। सिर्फ पानी पी रहा हूं। जब तक इंदौर से अवैध होर्डिंग, बैनर और पोस्टर नहीं हटते तब वे भूख हड़ताल पर बैठे रहूंगा। उन्होंने विधायक समर्थकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा फोटो और नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर युवतियों को मैसेज किए जा रहे हैं।ट
मैसेज में युवतियों को अलग-अलग जगह मैं मिलने बुला रहा हूं। ये सब हरकत करके मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उनकी पत्नी संगीता ने कहा कि हम शहर की जनता के लिए विपरीत परिस्थितियों में धूप में बैठे है। हालांकि हमको शहर की जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है।
सुबह से आधी रात तक बड़ी संख्या में आम जनता हमसे मिलने आ रही है और हमारी प्रशंसा कर रहे है। हमें लगातार धमकियां मिल रही है, इसलिए 15 साल के बेटे और सात साल की बेटी को एक परिचित के घर पर ठहरा रखा है।
आरोप है कि आपके लोगों ने इस व्यक्ति के साथ गुंडागर्दी की?
क्या आपको इस मामले की जानकारी है?
क्या आप पीड़ित से बात करके उसकी शिकायत का निवारण करेंगे?
अवैध होर्डिंग की महापौर से करें शिकायत
करूंगा कानूनी कार्रवाई
यह भी पढ़ें- इंदौर में चंदन के पेड़ चोरी होना और अवैध होर्डिंग लगवाने पर एजेंसी की लापरवाही, होगी कार्रवाई