Gun Fire In Indore Video: इंदौर में पति ने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी को मारी गोली, पति गिरफ्तार
Gun Fire In Indore: पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। ...और पढ़ें
By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Wed, 18 Jan 2023 02:49:03 PM (IST)Updated Date: Wed, 18 Jan 2023 04:00:45 PM (IST)
Gun Fire In Indore: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। इंदौर में पति ने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी को गोली मार दी। पुलिस के अनुसार घटना कनाडिया थाना क्षेत्र के झलारिया गांव की है। यहां पर आरोपित विनोद दुबे ने अपनी पत्नी बबली को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। गोली पत्नी की जांघ में लगी।
उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि आपसी विवाद के चलते गुस्से में विनोद ने पत्नी बबली पर गोली चला दी।
पुलिस ने बताया कि विनोद सिक्यूरिटी गार्ड है और उसे नशा करने की लत है। अक्सर घरवालों से विवाद करता रहता था। कुछ समय पहले विवाद के बाद घर छोड़कर खुड़ैल रहने के लिए चला गया था। वह बुधवार दोपहर करीब पौने 12 बजे घर आया था। इस समय भी वह नशे में ही था। उसकी बेटी मीनू भी घर आई हुई थी। विनोद ने पत्नी बबली को कहा कि वह फिर से घर लौटना चाहता था। तो बबली ने नशा करने के बाद विवाद करने की बात करते हुए घर इनकार कर दिया। इस पर विनोद को गुस्सा आ गया और उसने बबली पर गोली चला दी। यह गोली बबली की जांघ में लग लई।