• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IIM Indore: प्रो. हिमांशु राय दोबारा आइआइएम इंदौर के निदेशक बने, बोर्ड ने दी मंजूरी

IIM Indore: प्रो. राय का पहला कार्यकाल 31 दिसंबर को खत्म हो चुका। दूसरा कार्यकाल 31 दिसंबर 2028 तक रहेगा।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Mon, 01 Jan 2024 03:51:03 PM (IST)Updated Date: Mon, 01 Jan 2024 09:23:21 PM (IST)
IIM Indore: प्रो. हिमांशु राय दोबारा आइआइएम इंदौर के निदेशक बने, बोर्ड ने दी मंजूरी
प्रो. हिमांशु राय का स्वागत करते संस्थान के मुख्य अधिकारी: प्रशासन, कर्नल गुरुराज पामिडी (सेवानिवृत्त)l - सौ. संस्थान

HighLights

  1. प्रो. राय आइआइएम इंदौर के पहले ऐसे निदेशक हैं, जिन्हें लगातार दूसरी बार नियुक्त किया गया है।
  2. आइआइएम इंदौर 20 देशों के 48 संस्थानों से साझेदारी का लाभ उठाकर अपना अंतरराष्ट्रीय परिसर स्थापित करेगा।
  3. प्रो. राय ने कहा- उनका लक्ष्य आने वाले वर्ष तक लगभग 210 से अधिक पाठ्यक्रमों की पेशकश करना है।

IIM Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भारतीय प्रबंध संस्थान (आइआइएम इंदौर) के निदेशक प्रो. हिमांशु राय का दूसरा कार्यकाल सोमवार से शुरू हो गया। संस्थान की बोर्ड आफ गवर्नर्स ने उनकी पुनर्नियुक्ति की है। वैसे उनका पहला कार्यकाल रविवार 31 दिसंबर को खत्म हो चुका है। दूसरा कार्यकाल पांच साल के लिए 31 दिसंबर, 2028 तक रहेगा। प्रो. राय आइआइएम इंदौर के पहले ऐसे निदेशक हैं, जिन्हें लगातार दूसरी बार नियुक्त किया गया है।

बोर्ड के चेयरमैन एमएम मुरुगप्पन ने कहा कि संस्थान के विकास में उनकी दूरदर्शी रणनीतियों और असीम समर्पण रहा है। संस्थान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रो. राय ने कहा कि दोबारा निदेशक नियुक्त होना बड़ा सम्मान है। मैं इस प्रतिष्ठित संस्थान को और भी अधिक उत्कृष्टता की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में आइआइएम इंदौर 20 देशों के 48 संस्थानों के साथ साझेदारी का लाभ उठाते हुए अपना अंतरराष्ट्रीय परिसर स्थापित करेगा।


naidunia_image

कैंपस को अल्ट्रा-माडर्न और नेट जीरो बनाएंगे

प्रो. राय ने कहा कि संस्थान का विस्तार करने के साथ पीजीपी, आइपीएम और पीजीपीएचआरएम सहित अपने प्रमुख कार्यक्रमों में सीटें बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। कैंपस को अल्ट्रा-माडर्न और नेट जीरो कैंपस बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इस पहल में नए शैक्षणिक व प्रशासनिक ब्लाक, कार्यकारी निवास और छात्रावासों का निर्माण शामिल हैं।

75 विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ करेंगे साझेदारी

भविष्य की योजनाओं में 75 विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ साझेदारी करना शामिल है। विकास और नवाचार के लिए हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं। एलुमनाई नेटवर्क को मजबूत करेंगे, जिसमें 10,000 से अधिक सदस्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लक्ष्य आने वाले वर्ष तक लगभग 210 से अधिक पाठ्यक्रमों की पेशकश करना है, जो एग्जीक्यूटिव्स को उनके संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए अत्याधुनिक ज्ञान व कौशल प्रदान करेंगे।