• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

फिल्मी अंदाज में बीच रास्ते फोड़े कांच और चालक-हेल्पर को पीटकर भागे, इंदौर में वर्चस्व की लड़ाई में सवारियों से भरी बसें हाईजेक कर रहे लिस्डेट गुंडे

निजी बस संचालकों में चल रही वर्चस्व की लड़ाई छिड़ गई है। सूचीबद्ध बदमाश को अब सवारियों से भरी बसें हाईजेक कर रहे है। जब चाहों तब कांच फोड़ डालते हैं। ...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 28 Jun 2026 08:31:03 AM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jun 2026 08:31:03 AM (IST)
फिल्मी अंदाज में बीच रास्ते फोड़े कांच और चालक-हेल्पर को पीटकर भागे, इंदौर में वर्चस्व की लड़ाई में सवारियों से भरी बसें हाईजेक कर रहे लिस्डेट गुंडे
इस तरह की बस में तोड़फोड़। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. चार थानों के बीच अब तक पांच बसों में तोड़फोड़ हो चुकी है
  2. शनिवार को एक बस संचालक ने पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह को शिकायत कर घटना का वीडियो बताया
  3. बदमाशों ने सरवटे बस स्टेंड से देवास जा रही बस को रास्ते में रोका और चालक-हेल्पर को धमका कर ऑफिस ले गए

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। निजी बस संचालकों में चल रही वर्चस्व की लड़ाई छिड़ गई है। सूचीबद्ध बदमाश को अब सवारियों से भरी बसें हाईजेक कर रहे है। जब चाहों तब कांच फोड़ डालते हैं। चार थानों के बीच अभी तक पांच बसों में तोड़फोड़ हो चुकी है। शनिवार को एक बस संचालक ने पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह को शिकायत कर घटना का वीडियो बताया।

कुख्यात गुंडे कपिल सोनकर और उसका रिश्तेदार राहुल सोनकर इंदौर से चलने वाली चौहान ट्रेवल्स की पांच बसों को क्षतिग्रस्त कर चुका है। गुरुवार को बदमाशों ने सरवटे बस स्टेंड से देवास जा रही बस (एम 41पी 0815) को रास्ते में रोका और चालक-हेल्पर को धमका कर ऑफिस ले गया।


स्टाफ के साथ मारपीटस की और बस में बैठी सवारी उतार दी। डायल-112 पर आने पर बस छोड़ दी पर चालक नीरज को धमकाया कि आइंदा दिखा तो हत्या कर देंगे। ट्रेवल संचालक धर्मेंद्र चौहान राजौदा(देवास) ने पुलिस को सूचना दी पर आवेदन लेकर रख लिया। इसके बाद बदमाशों ने बस (एमपी 41जेडएच 4005) और एक अन्य बस(एमपी 41जेडएच 5504) को रास्ते में रोक कर कांच फोड़ डाले।

धर्मेंद्र ने पुलिस आयुक्त को घटना का वीडियो बताया और कहा कि उस वक्त बस में बुजुर्ग,महिलाएं और बच्चे भी बैठे थे। सवारी सहमी रही और बदमाश उत्पात मचाते रहे। बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में बस रुकवाई और पत्थर, डंडों से चारों तरफ के कांच फोड़े। इस घटना की तिलक नगर और संयोगितागंज थाना में शिकायत भी की गई थी। कपिल सूचीबद्ध बदमाश है। उसके खिलाफ हत्या,हत्या की कोशिश के केस भी दर्ज हो चुके है।

देवास में बस रुकवाने का बदला तोड़फोड़ से ले रहे बदमाश

घटना की शुरुआत 25 जून को देवास से हुई है। चौहान ट्रेवल्स की बस के चालक और हेल्पर ने मां शारदा ट्रेवल्स की बस आष्टा में देखी और पुलिस को शिकायत कर दी। रात का परमिट लेकर बस दिन में चल रही थी। देवास एएसपी ने बस जब्त कर ली। चौहान ट्रेवल्स के स्टाफ ने मारपीट भी कर दी। इसका बदला लेने के लिए मां शारदा ट्रेवल्स की तरफ से राहुल ने सरवटे बस स्टैंड पर बस हाईजेक कर ली। अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए कपिल और राहुल ने लगातार पांच बसें फोड़ दी।

चार थानों में शिकायत,दो में एफआईआर

धर्मेंद्र चौहान ने मामले की भंवरकुआं,संयोगितागंज,छोटी ग्वालटोली और तिलक नगर थाने में शिकायत हुई है। भंवरकुआं और संयोगितागंज थाना में एफआइआर दर्ज हुई है। टीआइ संतोष दूधी के अनुसार चालक चंदर की शिकायत पर राहुल औ्र उसके साथी को आरोपित बनाया है। उधर आयुक्त कार्यालय में पदस्थ एडीसीपी पूर्ति तिवारी अफसरों को काल कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

भिंड: बस न रोकने पर कंडक्टर का किडनैप, कार में ले जाकर बेरहमी से पीटा