• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में पटाखे से आंख की पुतली फटी, किसी की रॉकेट से जली पलकें, दो बच्चों समेत 14 हुए घायल

दीपावली पर घर-आंगन को रोशन करने और खुशियां मनाने के लिए की गई आतिशबाजी कुछ लोगों के लिए दर्दनाक अनुभव बन गई। रोशनी के इस त्योहार में पटाखों की चिंगारी ने कई लोगों की आंखों को नुकसान पहुंचाया।

By Kuldeep BhawsarEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 12:23:39 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 12:24:02 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर में पटाखे से आंख की पुतली फटी, किसी की रॉकेट से जली पलकें, दो बच्चों समेत 14 हुए घायल
एमवाय नेत्ररोग विभाग में आंखों पर चोट के 14 केस आ चुके हैं। -नईदुनिया

HighLights

  1. रोशनी के इस त्योहार में पटाखों की चिंगारी ने कई लोगों की आंखों को नुकसान पहुंचाया
  2. आंख के पास अनार फूटने से एक युवती की आंख की पुतली फट गई
  3. कहीं रॉकेट की आग ने बच्ची की पलकों को झुलसा दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : दीपावली पर घर-आंगन को रोशन करने और खुशियां मनाने के लिए की गई आतिशबाजी कुछ लोगों के लिए दर्दनाक अनुभव बन गई। रोशनी के इस त्योहार में पटाखों की चिंगारी ने कई लोगों की आंखों को नुकसान पहुंचाया।

आंख के पास अनार फूटने से एक युवती की आंख की पुतली फट गई तो कहीं रॉकेट की आग ने बच्ची की पलकों को झुलसा दिया। दीपावली की रात आतिशबाजी के दौरान हुई इन घटनाओं में कुल 14 लोग घायल होकर अस्पताल पहुंचे। जरा सी लापरवाही ने खुशियों के इस त्यौहार को दर्दभरा बना दिया।


अकेले एमवायएच में ही आंखों में चोट लगने की समस्या लेकर अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोग पहुंच चुके हैं। आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। मूसाखेड़ी की रहने वाली 6 साल की तान्या को उसके स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे। रॉकेट चलाने के दौरान हुए हादसे से उसकी पलकें जल चुकी थीं। इसी तरह 8 साल के रूद्र को भी पटाखे चलाने के दौरान दोनों आंखों पर चोट लगी जिसे तुरंत इलाज दिया गया। इसके अलावा सांवेर, ठिकरिया और आसपास के क्षेत्रों से भी मरीज पहुंचे।

निजी अस्पतालों में भी पहुंचे मरीज

सरकारी अस्पतालों के साथ ही प्राइवेट क्लीनिक पर भी आंखों की चोट लेकर लोग पहुंचे। एक 16 साल की युवती को राकेट लगने से चेहरा बुरी तरह झुलस गया तो वहीं अनार फूटने की वजह से एक युवती की आंख में चोट लगी और उसमें ब्लड उतर आया।

14 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं

अब तक हमारे पास 14 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं। इसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। एक युवती को चोट लगने से आंख की पुतली फट गई थीं जिसे तुरंत इलाज दिया गया। आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है। - डॉ. प्रीति रावत, विभागाध्यक्ष, नेत्र रोग विभाग, एमवायएच

इस बार आंखों पर चोट लगने के मामले कम आए हैं

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार आंखों पर चोट लगने के मामले कम आए हैं। दिवाली की रात राकेट से चेहरा जलने, अनार फटने की वजह से आंखों में खून उतरने के बाद मरीज पहुंचे थे, जिनका इलाज किया गया। - डॉ. विवेक भंडारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ

यह भी पढ़ें- MP में दीवाली पर पटाखे चलाने पर मुस्लिम युवकों ने बच्ची को पीटा, भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पर किया पथराव

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।