• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

रीवा में शराब पार्टी के बाद हत्या कर नहर में फेंका, आरोपी बोला- तुम्हारे भाई को मार डाला; जो करना हो कर लो

जिले में एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। आखिरकार शनिवार को कमलेश का शव शिल्परा नहर में मिला। शव मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। प...और पढ़ें

By Shyam MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 09:34:28 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 09:34:28 PM (IST)
रीवा में शराब पार्टी के बाद हत्या कर नहर में फेंका, आरोपी बोला- तुम्हारे भाई को मार डाला; जो करना हो कर लो
शव मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

HighLights

  1. मामला दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की
  2. गोलू सिंह, संजय सिंह और हैप्पी सिंह पर आरोप
  3. परिजनों ने की कड़ी कार्रवाई और फांसी की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। जिले में एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। शराब पार्टी के दौरान विवाद के बाद युवक कमलेश साकेत की हत्या कर उसका शव शिल्परा नहर में फेंक दिया गया।

3 दिन बाद शव नहर में उतराता हुआ मिला

शनिवार को 3 दिन बाद शव नहर में उतराता हुआ मिला। मृतक की पहचान कमलेश साकेत के रूप में हुई है। परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए गोलू सिंह, संजय सिंह और हैप्पी सिंह पर आरोप लगाया है।

साथियों के साथ शराब पार्टी कर रहा था

कमलेश साकेत अपने साथियों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने कमलेश की बेरहमी से हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव को शिल्परा नहर में फेंक दिया गया।


परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी

हत्या के बाद आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने मृतक के भाई को फोन कर कहा कि तुम्हारे भाई को मारकर फेंक दिया हूं, जो करना हो कर लो। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामला दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की।

शव मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया

लगातार तीन दिन तक पुलिस और परिजनों ने नहर में सर्चिंग की। आखिरकार शनिवार को कमलेश का शव शिल्परा नहर में मिला। शव मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है।

दो हिरासत में, एक आरोपी अभी भी फरार

परिजनों की शिकायत पर गोलू सिंह, संजय सिंह और हैप्पी सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल

इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और फांसी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के विजय नगर ले जाकर छह साथियों ने पीटा, 13 घंटे शहर में घुमाते रहे, अगवा कर बंधक बनाया