• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में दशहरे की छुट्टियों में घर आ रही छात्रा के सिर पर चढ़ा ट्रक का पहिया, हेलमेट से बची मौसा की जान

दशहरे की छुट्टियों में हास्टल से घर लौट रही 15 वर्षीय महिमा की शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। छात्रा अपने मौसा मूलचंद के साथ बाइक से घर ल...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 08:32:32 AM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 08:34:31 AM (IST)
इंदौर में दशहरे की छुट्टियों में घर आ रही छात्रा के सिर पर चढ़ा ट्रक का पहिया, हेलमेट से बची मौसा की जान
मृतक 15 वर्षीय महिमा। -सौजन्य

HighLights

  1. भंवरकुआं थाना क्षेत्र के पालदा में सड़क हादसा
  2. दशहरा की छुट्टियों में होस्टल से घर लौट रही छात्रा की दर्दनाक मौत
  3. तेज रफ्तार में आए ट्रक ने टक्कर मार दी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : दशहरे की छुट्टियों में हास्टल से घर लौट रही 15 वर्षीय महिमा की शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। छात्रा अपने मौसा मूलचंद के साथ बाइक से घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में आए ट्रक ने टक्कर मार दी और छात्रा पहिया के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हेलमेट पहनने से मुलचंद की जान बच गई। उसके पैर में फ्रेक्चर हुआ है। इस हादसे में हेलमेट की अहमियत भी सामने आई है। भारी वाहनों के बीच दोपहिया सवारों की सुरक्षा को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है।

नौवीं कक्षा में थी और होस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी

टीआई संतोष दूधी के अनुसार 15 वर्षीय महिमा पुत्री गलसिंग सोलंकी नौवीं कक्षा में पढ़ती थी और होस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। दशहरे की छुट्टियों के चलते वह अपने 28 वर्षीय मौसा मुलचंद निवासी नीमखेड़ा पूंजापुरा देवास के साथ मोटर साइकिल से इंदौर आ रही थी। दोनों पालदा क्षेत्र में नेमावर रोड पर हनुमान मंदिर के सामने से गुजर रहे थे, तभी ट्रक की चपेट में आ गए।


टक्कर से नीचे गिर गई और ट्रक का पहिया सिर पर चढ़ गया

मूलचंद के अनुसार छात्रा टक्कर से नीचे गिर गई और ट्रक का पहिया सिर पर चढ़ गया। उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मौसा के पैर में गंभीर चोट आई। हादसे की सूचना मिलते ही भंवरकुआं पुलिस मौके पर पहुंची।

हेलमेट ने बचाई मौसा की जान, पैर में आई चोट

मूलचंद को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। उसने बताया उसने हेलमेट पहन रखा था। हेलमेट होने से उनकी जान बच गई, हालांकि उसे पैर में चोट आई।

डबल चौकी से इंदौर आ रही थी छात्रा

भंवरकुआं पुलिस ने मूलचंद बघेल के रिश्तेदार जितेंद्र सोलंकी निवासी त्रिवेणी नगर चितावद की शिकायत पर केस दर्ज किया है। जितेंद्र सोलंकी के अनुसार महिमा डबल चौकी में होस्टल में रहती थी। मूलचंद कुछ दिन पूर्व ही इंदौर रहने आया था। वह इंदौर रुक कर छात्रा को गांव ले जाता। बीच में हादसा हो गया और छात्रा की मौत हो गई। महिमा के पिता गलसिंह खेती करते हैं। वह चार भाई बहनों में सबसे बड़ी थी।

यह भी पढ़ें- पुलिस चेकपोस्ट होने के बाद भी नहीं रुका ओवरलोड ट्रक, ग्वालियर के शीतला माता मंदिर में कैसे हुआ 12 मौतों वाला दर्दनाक हादसा?