'अकेले रहते परेशान हो गई हूं, अब जीने की तमन्ना नहीं' इंदौर में वीडियो काॅल पर पति से बात करते महिला ने लगाई फांसी
पुलिस के मुताबिक रेशमा की शादी सनावद निवासी सईद से हुई थी। इनका तीन साल पहले ही तलाक हो गया था। वह पालदा इलाके में अपने मायके वालों से कुछ दूरी पर किराए का कमरा लेकर रह रही थी। सुसाइड नोट में लिखा कि मैं अकेले रहते हुए परेशान हो गई।
Publish Date: Tue, 29 Jul 2025 01:09:23 AM (IST)
Updated Date: Tue, 29 Jul 2025 01:26:31 AM (IST)
वीडियो कॉल पर बात करते हुए महिला ने लगाई फांसी। - सांकेतिक तस्वीर।नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में वीडियो काॅल पर पति से बात करते हुए महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला लंबे समय से अपने मायके के समीप किराए के कमरे में रहती थी। पुलिस के मुताबिक रेशमा की शादी सनावद निवासी सईद से हुई थी।
इनका तीन साल पहले ही तलाक हो गया था। वह पालदा इलाके में अपने मायके वालों से कुछ दूरी पर किराए का कमरा लेकर रह रही थी। सुसाइड नोट में लिखा कि मैं अकेले रहते हुए परेशान हो गई।
बच्चे भी नहीं है, अब जीने की तमन्ना नहीं है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। स्वजन ने बताया कि मकान मालिक की सूचना पर जब वे रेशमा के कमरे पर पहुंचे तो वह फंदे पर लटकी थी। शव के पास ही मोबाइल रखा था, जिसमें वीडियो काॅल चालू था। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
25 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
![naidunia_image]()
- इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में तलाक के बाद पिता के घर रह रही 25 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
- पुलिस के मुताबिक सोनू(25) ने रविवार रात में कमरे में फांसी लगा ली थी।
- दोस्त काजल जब उससे मिलने घर पहुंची तो वह फंदे पर लटकी थी।
- मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
- स्वजन ने बताया कि घटना के कुछ देर पहले सोनू सभी से अच्छे से बात कर रही थी।
- उसकी शादी पटलाना में हुई थी। तीन वर्ष पहले ही उसका तलाक हुआ था।
- इसके बाद से वह पिता के घर रह रही थी। उसका बेटा पति के साथ रहता है।
- फिलहाल आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है।
- आशंका जताई जा रही है कि डिप्रेशन के चलते यह कदम उठाया होगा।
- पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू दी है।