
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : गुरुवार को शहर में बादल छाए रहे, इसके कारण दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। वहीं बादलों के कारण रात का तापमान बढ़ गया। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली।
गुरुवार को शहर में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था। वही न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था।
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार को दिन का तापमान सामान्य से कम रहेगा और दिनभर बादल छाए रहेंगे। वही रात का तापमान सामान्य से अधिक होगा। बादल छाए रहने व हवाओं के कारण अभी अल सुबह व रात में ठंडक का अहसास होगा। अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार विज्ञानियों ने व्यक्त किए हैं। वर्तमान में अलसुबह और रात में ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं दो दिन से हवा भी चल रही है।
भोपाल मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक चक्रवाती तूफान अर्नब अब छत्तीसगढ़ सुस्पस्ट निम्न दाब के क्षेत्र तब्दील हो चुका है। वही बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण इंदौर में बादल नजर आ रहे है। इंदौर में अगले दो दिन बादल छाएंगे। उसके बाद बादल छंटने से रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
गुरुवार को दिन में बादल छाए। अल सुबह व रात में शहरवासियों को ठंडक का अहसास हुआ। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी और बादल छाए रहने के कारण दिन का तापमान सामान्य से कम ही रहेगा।
यह भी पढ़ें- MP Weather Alert: एमपी के 28 जिलों में होगी बारिश, पूर्वी जिलों में वर्षा का येलो अलर्ट, यहां छाएंगे बादल