• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में महंगे शौक पूरे करने बेच दिए अपने ही बैंक खाते, पांच आरोपी गिरफ्तार

महंगे शौक पूरे करने के लिए युवकों ने अपने बैंक खाते ही बेच दिए। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से जुड़ी रकम के लेनदेन के लिए म्यूल अकाउंट के रूप में किया जा रहा था। आपरेशन मैट्रिक्स के तहत एरोड्रम पुलिस ने इस मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।

By Mukesh MangalEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 09:46:25 AM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 09:46:58 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर में महंगे शौक पूरे करने बेच दिए अपने ही बैंक खाते, पांच आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्त में आए आरोपी। -सौजन्य

HighLights

  1. ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत एरोड्रम पुलिस ने की कार्रवाई
  2. अलग-अलग शाखाओं में बैंक खाते खुलवाए थे
  3. तुषार का खाता सियागंज शाखा और आयुष का खाता कपड़ा मार्केट शाखा में खुला था

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : महंगे शौक पूरे करने के लिए युवकों ने अपने बैंक खाते ही बेच दिए। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से जुड़ी रकम के लेनदेन के लिए म्यूल अकाउंट के रूप में किया जा रहा था।

ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत एरोड्रम पुलिस ने इस मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने अपने बैंक खाते 20-20 हजार रुपये में अन्य लोगों को बेचना स्वीकार किया है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।


मामले की जांच के दौरान सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एयरपोर्ट रोड शाखा के एक संदिग्ध खाते की जानकारी मिली। इसके खाताधारक गोविंद कालोनी निवासी 20 वर्षीय राज वैद्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

अलग-अलग शाखाओं में बैंक खाते खुलवाए थे

एरोड्रम थाना प्रभारी मनोज सेंधव के अनुसार आरोपी ने बताया कि फ्रीगंज मरीमाता में रहने वाले अपने दोस्त तुषार चौहान और गोविंद कॉलोनी निवासी आयुष उर्फ लक्की प्रजापत के साथ अलग-अलग शाखाओं में बैंक खाते खुलवाए थे। बाद में ये खाते अजय पटेल और रीतेश प्रजापत को 20-20 हजार रुपये में बेच दिए थे।

तुषार का खाता सियागंज शाखा और आयुष का खाता कपड़ा मार्केट शाखा में खुला था

पूछताछ में सामने आया कि तुषार का खाता सियागंज शाखा और आयुष का खाता कपड़ा मार्केट शाखा में खुला था। लेक पैलेस कालोनी एरोड्रम में रहने वाले पटेल और सत्य साँई बाग कालोनी बाणगंगा निवासी रीतेश प्रजापत ने भी इन खातों को आगे अन्य लोगों को बेचने की जानकारी दी है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इन खातों के माध्यम से कितनी रकम का लेनदेन हुआ और गिरोह के तार किन लोगों से जुड़े हैं।

पुलिस ने पांचों आरोपितों के विरुद्ध एरोड्रम थाने में अपराध क्रमांक 788/2026 के तहत बीएनएस की धारा 318(4) और 112(1) में प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनोज सेंधव की टीम ने की।

यह भी पढ़ें- फेसबुक पर दोस्ती, फिर राजनीति में पद का लालच... बिलासपुर में युवक से 82 लाख की ठगी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।