• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AFG Match: इंदौर के होलकर स्टेडियम में अभ्यास के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने जमकर बहाया पसीना

IND vs AFG Match: अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने दोपहर के सत्र में तो भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने शाम को किया अभ्यास।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Sat, 13 Jan 2024 08:13:37 PM (IST)Updated Date: Sun, 14 Jan 2024 07:59:53 AM (IST)
IND vs AFG Match: इंदौर के होलकर स्टेडियम में अभ्यास के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने जमकर बहाया पसीना
इंदौर के होलकर स्टेडियम में शनिवार को बल्लेबाजी का अभ्यास करते विराट कोहली और रोहित शर्मा।

HighLights

  1. सबसे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल ने नेट्स में शुरुआती बल्लेबाजी की।
  2. रोहित शर्मा ने पहले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे के अलावा रवि बिश्नोई का सामना किया।
  3. अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, बिश्नोई ने बल्लेबाजी की। थ्रो़डाउन का सामना करते हुए अर्शदीप को पसली में लग गई।

IND vs AFG Match: समीर देशपांडे, नईदुनिया, इंदौर। होलकर स्टेडियम में होने वाले सीरीज के दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए भारत और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने शनिवार को जमकर पसीना बहाया। जहां अफगानिस्तान टीम ने दोपहर के सत्र में तो वहीं भारतीय टीम ने शाम के सत्र में दूधिया रोशनी में जमकर अभ्यास किया।

शाम के सत्र में वार्मअप के बाद सबसे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल ने नेट्स में शुरुआती बल्लेबाजी की। यशस्वी सेंटर विकेट पर स्थानीय तेज नेट्स गेंदबाजों का सामना कर रहे थे। बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने उन्हें कुछ टिप्स भी दिए। वहीं साइट नेट्स पर रोहित शर्मा ने पहले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे के अलावा रवि बिश्नोई का सामना किया।


naidunia_image

अभ्यास के दौरान कैच पकड़ने की कोशिश करते इंदौर के आवेश खान।

पहले मैच में नहीं खेले थे कोहली

पहले मैच में व्यक्तिगत कारणों से नहीं खेले विराट कोहली ने पहले थ्रो डाउन का सामना किया। इसके बाद वे सेंटर पिच पर काफी देर रहे। बाद में फिर से साइड विकेट पर लौटे और मुकेश कुमार व अर्शदीप सिंह के साथ ही रवि बिश्नोई का सामना किया। विराट व रोहित अच्छी लय में नजर आ रहे थे। इस दौरान गेंद कई बार स्टेडियम के एक छोर से दूसरे छोर पर भी गई। इन तीनों बल्लेबाजों ने करीब एक घंटा जमकर बल्लेबाजी की।

रिंकू व शिवम ने खेले लंबे शाट

कप्तान रोहित सभी खिलाड़ियों के मैदान से जाने के बाद फिर सेंटर पिच पर आए और थ्रो डाउन के साथ ही नेट स्पिनर गेंदबाजों का सामना किया। वे करीब आधे घंटे रहे। इसके बाद रिंकू सिंह, शिवम दुबे ने साइड नेट्स संभाली, जबकि शुभमन गिल ने सेंटर नेट्स पर एमपीसीए के स्थानीय नेट्स गेंदबाजों का सामना किया। रिंकू व शिवम काफी लंबे शाट्स खेले और दोनों ही अच्छी लय में दिखे। खास तौर पर इन्होंने स्पिनरों का सामना किया।

अर्शदीप को पसली में लगी

अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, बिश्नोई ने बल्लेबाजी की। थ्रो़डाउन का सामना करते हुए अर्शदीप को पसलियों में लग गई। हालांकि चोट ज्यादा गंभीर नहीं दिखाई दे रही थी। स्थानीय तेज गेंदबाज आवेश खान ने कुछ देर शुभमन गिल को गेंदें फेंकी। इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों को गेंदबाजी की।