• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India Australia ODI Indore: इंदौर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या

India Australia ODI Indore: इंदौर में केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे। स्थानीय होलकर स्टेडियम में 24 सितंबर को होने वाले भारत और आस्ट्रेलिया के मुकाब...और पढ़ें

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Tue, 19 Sep 2023 08:12:56 AM (IST)Updated Date: Tue, 19 Sep 2023 10:25:44 AM (IST)
India Australia ODI Indore: इंदौर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या

HighLights

  1. आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम।
  2. फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव भी टीम में शामिल नहीं हैं।
  3. इंदौर में केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे।

India Australia ODI Indore: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की दावत का इंतजार कर रहे इंदौर के प्रशंसकों को झटका लगा है। स्थानीय होलकर स्टेडियम में 24 सितंबर को होने वाले भारत और आस्ट्रेलिया के मुकाबले में कई दिग्गज भारतीय खिलाड़ी नहीं खेलेंगे।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहले दो वनडे मैचों के लिए घोषित भारतीय टीम में नियमित कप्तान रोहित शर्मा, सितारा बल्लेबाज विराट कोहली, हरफनमौला हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है। श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप में जोरदार प्रदर्शन करने वाले फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव भी टीम में शामिल नहीं हैं। इंदौर में केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे।


naidunia_image

रोहित शर्मा और विराट कोहली पहले दो वनडे मैच में आराम करेंगे। रवींद्र जड़ेजा (उप-कप्तान), रितुराज गायकवाड़, शुभम गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है। बीसीसीआई की वरिष्ठ चयन समिति के सदस्यों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम का चयन करने के लिए सोमवार को बैठक की जिसमें इन खिलाड़‍ियों को चुना गया।

Australia tour of India, 2023

  • पहला वनडे: 22 सितंबर, शुक्रवार, मोहाली, दोपहर 1.30 बजे से
  • दूसरा वनडे: 24 सितंबर, रविवार, इंदौर, दोपहर 1.30 बजे से
  • तीसरा वनडे: 27 सितंबर, बुधवार, राजकोट, दोपहर 1.30 बजे से