• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय टीम ने एशिया कप जीतकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, श्रीलंका को हराकर रचा इतिहास

श्रीलंका बनाम भारत: टीम इंडिया ने 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय टीम ने श्...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 17 Sep 2023 07:35:37 PM (IST)Updated Date: Sun, 17 Sep 2023 09:23:04 PM (IST)
भारतीय टीम ने एशिया कप जीतकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, श्रीलंका को हराकर रचा इतिहास
IND vs SL Asia Cup Final 2023 Records

कोलंबो। IND vs SL Asia Cup Final 2023: टीम इंडिया ने 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से पटखनी दी। श्रीलंका ने भारत को जीत के लिए 51 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे 6.1 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। 50 रन श्रीलंका का वनडे में दूसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है। श्रीलंकाई टीम का सबसे कम स्कोर 43 रन है, जो 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। वहीं, वनडे टूर्नामेंट के फाइनल में यह सबसे न्यूनतम स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम दर्ज था, जो श्रीलंका के खिलाफ 54 रन शारहाज में बनाए थे।

वनडे फाइनल में कम स्कोर

50 रन श्रीलंका vs भारत, कोलंबो 2023

54 रन भारत vs श्रीलंका, शारजाह 2000

78 रन श्रीलंका vs पाकिस्तान, शारजाह 2002

81 रन ओमान vs नामीबिया, विंडहोक 2019

भारत ने पहली बार वनडे में किसी टीम को इतने कम स्कोर पर आउट किया है। इससे पहले 2014 में मीरपुर में बांग्लादेश को 58 रनों पर आउट किया था।

श्रीलंका के लिए वनडे में सबसे कम स्कोर

43 रन vs साउथ अफ्रीका 2012

50 रन vs भारत 2023

55 रन vs वेस्टइंडीज 1986

67 रन vs इंग्लैंड 2014

73 रन vs भारत 2023

सिराज ने इस मैच में 21 रन देकर 6 विकेट लिए। यह वनडे इंटरनेशनल में भारत की ओर से चौथा बेस्ट बॉलिंग आंकड़ा है। भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड स्टुअर्ट बिन्नी के नाम है। उन्होंने 2014 में मीरपुर वनडे में 4 रन देकर 6 विकेट लिए थे।


टीम इंडिया के लिए वनडे में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

6/4 स्टुअर्ट बिन्नी vs बांग्लादेश, मीरपुर 2014

6/12 अनिल कुंबले vs वेस्टइंडीज, कोलकाता 1993

6/19 जसप्रीत बुमराह vs इंग्लैंड, ओवल 2023

6/21 सिराज vs श्रीलंका, कोलंबो 2023

सबसे कम ओवरों में ऑलआउट

13.5 ओवर जिम्बाब्वे vs अफगानिस्तान, हरारे 2017

15.2 ओवर श्रीलंका vs भारतस कोलंबो 2023

15.4 ओवर जिम्बाब्वे vs श्रीलंका, कोलंबो 2001

16.5 ओवर श्रीलंका vs पाकिस्तान, शारहाज 2002