
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पश्चिम रेलवे द्वारा शीतकालीन त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर विशेष किराये पर डा. अंबेडकर नगर (महू)-दानापुर एवं उधना-रक्सौल के मध्य वन-वे स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार डॉ. अंबेडकर नगर-दानापुर स्पेशल शुक्रवार को महू से शाम छह बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के इंदौर, फतेहाबाद, चंद्रावतीगंज, उज्जैन एवं मक्सी होते हुए अगले दिन 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
इस ट्रेन में इंदौर, फतेहाबाद, उज्जैन, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच रहेंगे।
यह भी पढ़ें- नई दिल्ली-बेंगलुरु कैंट स्पेशल ट्रेन की 24 नवंबर से वापसी, झांसी और ग्वालियर में ठहराव
इसी प्रकार उधना-रक्सौल स्पेशल शुक्रवार को उधना से दोपहर दो बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम एवं नागदा होते हुए रविवार को रात दो बजे रक्सौल पहुंचेगी। ट्रेन वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, पनियहवा एवं नरकटियागंज स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच रहेंगे।
यह भी पढ़ें- जबलपुर से होकर गजुरेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें, छठ महापर्व के बाद यात्रियों को बड़ी राहत