
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। छठ पर्व के बाद ट्रेनों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। इनके ठहराव जबलपुर और मदन महल सहित पश्चिम मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों पर रहेंगे।
वलसाड-दानापुर वन-वे स्पेशल 20 नवंबर को वलसाड से रात 10:20 बजे रवाना होकर 21 नवंबर को जबलपुर दोपहर 2:40 बजे पहुंचेगी। तिरुपति-सहरसा अनारक्षित स्पेशल 19 नवंबर को रवाना होकर 20 नवंबर को मदन महल शाम 7:38 और जबलपुर शाम 7:40 बजे पहुंचेगी।
यात्रियों को मिलेगा अतिरिक्त विकल्प
वहीं, दरभंगा-एलटीटी स्पेशल 20 नवंबर को जबलपुर पूर्वान्ह 11:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में एलटीटी-दरभंगा ट्रेन 21 नवंबर को जबलपुर रात नौ बजे आएगी। इन ट्रेनों से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
यह भी पढ़ें- अब कोहरे में भी नहीं घटेगी ट्रेनों की रफ्तार, रेलवे ने तैनात किए 3657 फॉग सेफ डिवाइस
यह भी पढ़ें- त्योहारों पर चलाई गईं स्पेशल ट्रेनें 27 घंटे तक लेट, कोहरे ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी; देखें अपडेट