• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंडिगो एयरलाइंस ने घरेलू उड़ानों पर बढ़ाया फ्यूल चार्ज, दूरी के आधार पर 200 से 300 रुपये तक महंगा होगा किराया

एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की बढ़ती कीमतों के बीच इंडिगो एयरलाइंस ने घरेलू उड़ानों पर फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया है। नई दरें लागू होने के बाद इंदौर से सं...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 09:17:15 AM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 09:17:15 AM (IST)
इंडिगो एयरलाइंस ने घरेलू उड़ानों पर बढ़ाया फ्यूल चार्ज, दूरी के आधार पर 200 से 300 रुपये तक महंगा होगा किराया
महंगा हुआ हवाई जहाज में सफर करना। -फाइल फोटो

HighLights

  1. फ्यूल चार्जेस के कारण टिकट हुए और महंगे
  2. ट्रैवल एजेंट बोले- नवरात्रि, दशहरा दिवाली के आसपास बढ़ेगा फेयर
  3. इंदौर से मुंबई, दिल्ली, पुणे रूट की उड़ानों में 200 रुपये किराया बढ़ा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की बढ़ती कीमतों के बीच इंडिगो एयरलाइंस ने घरेलू उड़ानों पर फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया है। नई दरें लागू होने के बाद इंदौर से संचालित इंडिगो की कई प्रमुख उड़ानों का किराया बढ़ गया है।

दूरी के आधार पर फ्यूल चार्ज में 100 से 350 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। इसका सीधा असर यात्रियों द्वारा टिकट के लिए चुकाई जाने वाली कुल राशि पर पड़ेगा। इंदौर से मुंबई, पुणे, दिल्ली, हैदराबाद और गोवा जैसे रूट 501 से 1,000 किमी की दूरी वाली श्रेणी में आते हैं। इन पर अब 600 रुपए फ्यूल चार्ज लगेगा।


यानी पहले के मुकाबले 200 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, इंदौर से बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता जैसे रूट 1,001 से 1,500 किमी की श्रेणी में हैं। इन पर फ्यूल चार्ज अब 900 रुपए लगेगा। यात्रियों को 300 अतिरिक्त देने होंगे। इंदौर-अहमदाबाद जैसे 500 किमी तक के रूट पर फ्यूल चार्ज 375 हो गया है। फ्यूल चार्जेस की नई दरें लागू हो गई हैं।

इंदौर से 75% इंडिगो की फ्लाइट

फ्यूल चार्ज में बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है जब अक्टूबर शुरू होते ही कई रूट पर एयर फेयर बढ़ गया है। अब त्यौहारी सीजन के दौरान हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ किराए में और बढ़ोतरी की संभावना है। ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों के मुताबिक, पीक सीजन में कई रूटों पर सामान्य दिनों की तुलना में किराया काफी अधिक रहता है। ऐसे में फ्यूल चार्ज बढ़ने से यात्रियों का कुल यात्रा खर्च और बढ़ेगा। एसोसिएशन के अनुसार इंदौर से 75 फीसदी से ज्यादा इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संचालित हैं।

घरेलू रूट के लिए ये है नई फ्यूल चार्ज दरें

रूट/दूरी (किमी में) पुराना नया
0-500 किमी 275 375 रु.
501-1,000 किमी 400 600 रु.
1001-1,500 किमी 600 900 रु.
1501-2,000 किमी 800 1,150 रु.
2,000 किमी से ज्यादा 950 1,300 रु.

इंदौर से अलग-अलग रूटों पर अब इंडिगो की फ्लाइट का फेयर

  • कोलकाता 10 हजार - 15 हजार 500 रुपए तक
  • दिल्ली 6940-7570 रुपए तक
  • मुंबई 6920-7730 रुपए तक
  • चेन्नई 8780-9930 रुपए तक
  • बेंगलुरु 8330-8510 रुपए तक

राउंड ट्रिप में असर दो तरफा

एविएशन एक्सपर्ट के अनुसार फ्यूल चार्ज टिकट की कुल कीमत का हिस्सा होता है। बेस फेयर के अलावा फ्यूल चार्ज, एयरपोर्ट फीस और अन्य टैक्स जोड़कर टिकट की अंतिम कीमत तय होती है, इसलिए फ्यूल चार्ज बढ़ने पर कुल किराया भी बढ़ता है।

एकतरफा यात्रा में जितनी बढ़ोतरी होगी, वहीं वापसी की फ्लाइट में भी समान चार्ज लागू होने पर राउंड ट्रिप में इसका असर दो तरफा पड़ेगा। हालांकि अंतिम टिकट कीमत बुकिंग के समय उपलब्ध बेस फेयर और अन्य शुल्क के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

यह भी पढ़ें- भोपाल-इंदौर से मिलेगी डायरेक्ट इंटरनेशनल फ्लाइट! शारजाह और बैंकॉक के लिए शुरू होगी विमान सेवा