• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर एयरपोर्ट पर 8 माह में घटे 90 हजार हवाई यात्री, उड़ानों की संख्या भी 7.4% घटी, लेकिन प्रति फ्लाइट औसतन बढ़े पैसेंजर

Indore Airport Air Passenger Data: आठ माह में 28.35 लाख यात्रियों ने हवाई सफर किया, जबकि 2025 की इसी अवधि में 29.25 लाख यात्री थे।

By prem jatEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 06:54:02 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 06:54:02 PM (IST)
इंदौर एयरपोर्ट पर 8 माह में घटे 90 हजार हवाई यात्री, उड़ानों की संख्या भी 7.4% घटी, लेकिन प्रति फ्लाइट औसतन बढ़े पैसेंजर
आठ माह में 28.35 लाख यात्रियों ने हवाई सफर किया।

HighLights

  1. जनवरी में रिकॉर्ड 3.97 लाख यात्रियों के बाद गिरा ग्राफ
  2. 2025 की तुलना में 3.1 प्रतिशत कम हुए हवाई यात्री
  3. आठ माह में 28.35 लाख यात्रियों ने हवाई सफर किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इस वर्ष जनवरी से अगस्त तक हवाई यात्रियों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में कमी आई है। आठ माह में 28.35 लाख यात्रियों ने हवाई सफर किया, जबकि 2025 की इसी अवधि में 29.25 लाख यात्री थे।

यानी करीब 90 हजार यात्री यानी 3.1 प्रतिशत कम हुए। इसी अवधि में उड़ानों की संख्या भी 21,946 से घटकर 20,332 रह गई। यानी 1,614 उड़ानें कम संचालित हुईं और इनमें 7.4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

जनवरी में सबसे ज्यादा यात्री

इस वर्ष जनवरी एयरपोर्ट के लिए सबसे अच्छा महीना रहा। 3.97 लाख यात्रियों ने सफर किया और 2,882 उड़ानें संचालित हुईं। जनवरी 2025 के 3.77 लाख यात्रियों की तुलना में इस बार करीब 20 हजार यानी 5.3 प्रतिशत अधिक यात्री रहे।


फरवरी और मार्च में भी यात्री संख्या पिछले साल की तुलना में क्रमश: 2.5 प्रतिशत और 3.5 प्रतिशत अधिक रही। इसके बाद तस्वीर बदली। अप्रैल में यात्रियों की संख्या 4.7 प्रतिशत, मई में 1.8 प्रतिशत, जून में 10.8 प्रतिशत, जुलाई में 10.5 प्रतिशत और अगस्त में 8.6 प्रतिशत घट गई। खासकर जून-जुलाई में गिरावट सबसे तेज रही।

उड़ानों में कमी, लेकिन औसत यात्री बढ़े

आठ माह के आंकड़ों में यात्रियों की तुलना में उड़ानों की संख्या में अधिक गिरावट सामने आई है। 2025 में 21,946 उड़ानों के मुकाबले इस साल 20,332 उड़ानें संचालित हुईं। जून में उड़ानें 14.6 प्रतिशत और जुलाई में सबसे ज्यादा 20 प्रतिशत कम रहीं।

हालांकि, एक दिलचस्प आंकड़ा यह भी है कि प्रति उड़ान औसत यात्रियों की संख्या बढ़ी है। 2025 में एक उड़ान में औसतन करीब 133 यात्री थे, जो 2026 में बढ़कर करीब 139 हो गए। यानी उड़ानों की संख्या कम होने के बावजूद उपलब्ध उड़ानों में यात्री भराव करीब 4.6 प्रतिशत बढ़ा है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक में पीछे से घुसी कार, उड़े परखच्चे; 3 की मौत

इस वर्ष की स्थिति

  • 3.97 लाख यात्री जनवरी में सबसे अधिक रहे।
  • 2,882 उड़ानें जनवरी में सर्वाधिक संचालित हुईं।
  • 3.21 लाख यात्री जुलाई में सबसे कम रहे।
  • औसतन 139 यात्री 2026 में एक उड़ान में रवाना हुए।
  • औसतन 133 यात्री 2025 में एक उड़ान में रवाना हुए।

आठ माह का सीधा हिसाब

वर्ष यात्री उड़ानें
2025 29,25,415 21,946
2026 28,35,143 20,332
अंतर -90,272 -1,614

दो वर्षों में यात्री संख्या

माह 2025 (यात्री) 2026 (यात्री)
जनवरी 3,77,207 3,97,098
फरवरी 3,62,458 3,71,437
मार्च 3,69,372 3,82,343
अप्रैल 3,63,107 3,46,008
मई 3,65,768 3,59,185
जून 3,67,664 3,28,041
जुलाई 3,58,809 3,21,031
अगस्त 3,61,030 3,30,000

दो वर्षों में उड़ान संख्या

माह 2025 (उड़ानें) 2026 (उड़ानें)
जनवरी 2,861 2,882
फरवरी 2,637 2,642
मार्च 2,872 2,815
अप्रैल 2,763 2,569
मई 2,890 2,608
जून 2,712 2,316
जुलाई 2,711 2,169
अगस्त 2,500 2,331