_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : यात्री सुविधाओं की में अंक में सुधार के बावजूद इंदौर एयरपोर्ट की रैंकिंग एक पायदान गिर गई है। एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) के एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) सर्वे की जुलाई-सितंबर 2026 की रिपोर्ट में इंदौर को पांच में से 4.90 अंक मिले हैं, जिससे इंदौर एयरपोर्ट देश के 16 प्रमुख हवाई अड्डों में दसवें स्थान पर रहा। अप्रैल-जून की दूसरी तिमाही में 4.88 अंक के साथ इंदौर नौवें स्थान पर था, जबकि पहली तिमाही में 13वीं रैंक मिली थी।
चार एयरपोर्ट रायपुर, देहरादून, अमृतसर और श्रीनगर के अंक भी कम हुए, इसके कारण रैंकिंग में बढ़त नहीं मिली। पुणे 4.98 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा। चेन्नई 4.94 अंकों के साथ दूसरे और पटना तीसरे स्थान पर रहे
एएसक्यू सर्वे में यात्रियों से एयरपोर्ट की सुविधाओं और सेवाओं पर फीडबैक लिया जाता है। हर तीन महीने में होने वाले इस सर्वे में 31 मानकों के आधार पर यात्री अनुभव का आकलन किया जाता है। तीसरी तिमाही में भारतीय एयरपोर्ट का औसत स्कोर 4.90 रहा, जबकि विश्व औसत 4.36 अंक दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें- इंदौर की उड़ान बंद, मुंबई की सीधी सेवा शुरू; 25 अक्टूबर से लागू होगा इंडिगो का नया विंटर शेड्यूल