• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Bus Stand: नया बस स्टैंड बनकर तैयार, लेकिन चुनाव के बाद ही हो सकेगा लोकार्पण

Indore Bus Stand: इंदौर के नायता मुंडला पर बनाया गया बस स्टैंड तैयार हो चुका है, लेकिन इसका लोकार्पण नई सरकार में ही हो सकेगा।

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Mon, 02 Oct 2023 10:33:12 AM (IST)Updated Date: Mon, 02 Oct 2023 10:33:12 AM (IST)
Indore Bus Stand: नया बस स्टैंड बनकर तैयार, लेकिन चुनाव के बाद ही हो सकेगा लोकार्पण
इंदौर में बस स्‍टैंड बनकर तैयार

HighLights

  1. नई सरकार में मिलेगी आधुनिक बस स्टैंड की सौगात
  2. प्राधिकरण नहीं करा पाया लोकार्पण
  3. इस सप्ताह लग सकती है आचार संहिता

Indore Bus Stand इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) द्वारा टीपीएस योजनाएं विकसित करने के साथ ही कई विकास के कार्य किये जा रहे हैं। फ्लाईओवर से लेकर, स्टार्टअप पार्क, कन्वेंशन सेंटर, ऑडिटोरियम, स्विमिंग पूल और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस स्टैंड बनाये जा रहे है।

प्राधिकरण ने स्विमिंग पूल का लोकार्पण तो करा लिया, लेकिन नायता मुंडला बस स्टैंड का लोकार्पण नहीं कराया, जबकि यह भी पूरी तरह से तैयार हो चुका है। अब नई सरकार के हाथों नायता मुंडला और एमआर-10 बस स्टैंड का लोकार्पण होगा। क्योंकि इसी सप्ताह चुनाव आचार सहिंता लग सकती हैं।


निर्माण संबंधी कार्य पूरे

आईडीए द्वारा शहर में आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है। शहर में एमआर-10 और नायता मुंडला बस स्टैण्ड बनाये जा रहे हैं। इन बस स्टैंड का उद्घाटन चुनाव बाद ही होगा। नायता मुंडला बस स्टैंड पूरा हो चुका हैं, इसके बाद भी इसका उद्धाटन प्राधिकरण ने नहीं कराया। 20 करोड़ की लागत से बने बस स्टैंड के सभी निर्माण संबंधी कार्य पूरे हो चुके हैं। सम्भावना थी कि स्वीमिंग पूल के साथ नायता मुंडला का भी उद्धघाटन होगा, लेकिन आरई-2 का निर्माण पूरा नहीं होने से मामला अटक गया।

600 बसों की होगी क्षमता

बस स्टैंड में सभी सुविधाएं यात्रियों को मिलेगी। 600 बसों की क्षमता के इस बस स्टैंड में यात्रियों को महाराष्ट्र, हरदा, होशंगाबाद, खंडवा की बसे मिलेगी। यहां यात्रियों के चार पहिया और दो पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई हैं। बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों के लिए दुकानें, रेस्टोरेंट सहित बैठक व्यवस्था रहेगी। डिजिटल टिकिट घर और पूछताछ काउंटर भी बनाये गए हैं।

अधूरी सड़क के कारण रुका लोकार्पण

नायता मुंडला बस स्टैंड का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन स्टैंड तक पहुंच मार्ग नहीं नही बन सका। इसलिए इसका लोकार्पण नहीं हो सका। आरई-2 सड़क को पालदा रोड से नहीं जोड़ा जा सका। कनाड़िया रोड से नायता मुंडला तक इसका निर्माण किया जा रहा हैं। इसमें कई स्थानों पर बाधाएं हैं। इसलिए निर्माण कार्य धीमा चल रहा हैं।